चाय पर चर्चा: सेक्टर 6 पहुँच आमजन से मिले विधायक देवेंद्र

शेयर करें

डी मार्केट में लगेगा स्ट्रीट लाइट, ई मार्केट में बनेगा शौचालय

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर के आम नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। लोगों से मिल उनके साथ बाजार में बैठकर चाय पी और शहर के विकास कार्यों से लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि सेक्टर 6 के डी मार्केट में अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। तब विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत अधिकारियों को निर्देशित कर बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश।

गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज सुबह करीब 6 बजे सेक्टर 6 भिलाई पहुंचे। जहां वे सेक्टर 6 ए मार्केट में लोगों से मिले। उनके साथ बैठे। लोगों का हालचाल जाना। इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव लोगों के साथ बैठक् कर चाय पीते हुए विभिन्न विषय पर लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि शहर में कैसा विकास कार्य हो रहा है। क्या उन्हें बीते कुछ सालों में शहर में परिर्वतन नजर आ रहा है। अभी भी उनके वार्डों में क्षेत्र में किस तरह की मूलभूत समस्याएं है। इन सभी विभिन्न विषय पर चर्चा की। इसके बाद वे सेक्टर 6 ई मार्केट गए। वहां भी लोगों से मिले। उनके साथ बैठे और चर्चा की। इसी प्र्रकार फिर वे सेक्टर 6 डी मार्केट गए। बारी-बारी से सभी जगह वे लोगों से मिलते रहे और लोगों से आम विषयों से लेकर भिलाई की भलाई के लिए चर्चा किए। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्या बताया कि ई और डी मार्केट में रात में अंधेरा रहता है। स्ट्रीट पोल की लाइटें खराब हो चुकी है। इस पर विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल अधिकारियेां को निर्देश किया और एलईडी लाइट लगाने का निर्देश दिए। अब जल्द ही यह सभी मार्केट विधायक की पहल पर एलईडी की दुधिया रौशन से रौशन होंगे।

15 लाख की लागत से शौचालय बनेगा

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बाजार में खरीदी करने आने वाले लोगों ने बताया कि सेक्टर 6 के ई और डी मार्केट में शौचालय नहीं है। शौचालय नहीं होने की वजह से बड़ी समस्या होती है। खास कर सब्जी व अन्य सामान लेने आने वाली महिलाओं को। जनता की इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान विधायक देवेंद्र यादव ने किया। तत्काल स्टीमेंट तैयार किया गया और मौके पर ही स्टीमेंट पास कर 15 लाख की लागत से शौचालय बनाने का काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिए।

राेड किनारे बनेंगे पाथवे

विधायक देवेंद्र यादव की पहल से भिलाई के महाराणा प्रताप चौक से लेकर ग्लोब चौक तक सड़क के दोनों ओर पाथवे निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने स्वीकृति दे दी है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। पाथवे निर्माण के लिए क्षेत्र के नागरिकों की मांग थी। लोगों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और सड़क किनारे पाथवे निर्माण किया जाएगा। जिससे एक ओर जहां कीचड़ से मुक्ति मिलेगी वहीं दूसरी ओर सुंदरता भी बढ़ेगी।

जनता की मन की बात जानने जनता की बीच पहुंचे

आम जन क्या सोंचते हैं। उनके मन की बात जानने के लिए हम सुबह आम नागरिकों से मिले। उनके साथ एक सामान्य नागरिक की तरह बैठक कर बातचीत की। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। कई रोचक बांते सामने आई। कुछ लोगाें ने अपनी समस्याएं बताई। मार्केट की स्ट्रीट लाइट नहीं जलती, शौचालय नहीं है। इस गंभीर समस्या का निदान जल्द किया जाएगा।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *