बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टाॅवर, निगम ने कार्य रुकवाकर उपकरणों के जप्ती की कार्यवाही की

शेयर करें

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बिना अनुमति लिए टाॅवर लगाने वाले कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की गई। भवन अनुज्ञा शाखा और तोड़फोड़ दस्ता की टीम ने देर शाम को जिस स्थान पर टाॅवर लगाया जा रहा था वहां सामान जप्त करने की कार्यवाही की। एयरटेल कंपनी के ठेकेदार द्वारा गुपचुप तरीके से घर की छत पर टाॅवर लगा रहे थे, जिसकी शिकायत श्रद्धा मान्टेसरी स्कूल प्रबंधन एवं मोहल्लेवासियों द्वारा करते हुए यह उल्लेख किया गया कि बाजू में स्कूल होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।

शिकायत के आधार पर निगम का अमला पहुंचा और टाॅवर से संबंधित बैटरी, चार्ज मशीन, पैनल की चाबी व अन्य सामानों को पंचनामा बनाकर जप्त करने की कार्यवाही की। भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि खुर्सीपार सेक्टर 2 में साधना पाण्डेय के घर के द्वितीय तल के छत पर एयरटेल कंपनी का मिनी टाॅवर लगाया जा रहा था, जिसकी लिखित शिकायत श्रद्धा मोन्टेसरी इंग्लिश मिडियम स्कूल प्रबंधन एवं क्षेत्र के नागरिकों द्वारा की गई थी। टाॅवर लगने वाले घर की छत से लगा हुआ स्कूल है। शिकायत के आधार पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और एयरटेल कंपनी द्वारा लगाए जा रहे टाॅवर लगाने के कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया तथा कंपनी द्वारा टाॅवर लगाने को लेकर किसी प्रकार अनुमति भी नहीं ली गई थी, जिस पर विद्युत विच्छेद करते हुए टाॅवर से संबंधित उपकरण तथा लोहे की सीढ़ी को जप्ती बनाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, उप अभियंता भवन शाखा, उप अभियंता लोक कर्म विभाग एवं निगम के तोड़फोड़ अमले के कर्मचारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि इसके पूर्व भी निगम क्षेत्र में अन्य टेलिकाॅम सर्विस कंपनी द्वारा बिना कोई अनुमति केबल बिछाने या गडढा खोदने की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही किए थे। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं!

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *