दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ,

शेयर करें

दुर्ग // शारदीय नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। महापौर अलका बाघमार ने जन प्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारीयो के साथ अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित कर नवरात्र महोत्सव की शुरुआत की।

इस मौके पर निगम परिवार के सदस्य,एनआईसी पार्षद,अधिकारी, कर्मचारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे,नवरात्र के पहले ही दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।भक्तिमय माहौल में हर कोई देवी माँ के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहा था।

पूजा-अर्चना के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नरेंद्र बंजारे, लीलाधर पाल,शशि साहू,हर्षिका जैन,रंजीता पाटिल,जितेंद्र ताम्रकर सहायक अभियंता हरिशंकर साहू,लता यादव,हेमलता वर्मा,किरण अग्रवाल,साक्षी चौहान,चित्रलेखा चंद्राकर, प्रिंसी शर्मा,मुन्ना यादव,दामिनी भुवाल सहित अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के समक्ष श्रद्धा के साथ आस्था व्यक्त की और अखंड ज्योति के सामने दीप जलाए।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नवरात्र शक्ति और साधना का पर्व है। यह हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नगर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की गई है।

लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि नगर निगम परिवार नवरात्र के इस पावन अवसर पर नगरवासियों की समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है। मां दुर्गा की कृपा से नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो, यही हमारी सामूहिक प्रार्थना है।इस अवसर पर मंदिर परिसर को सजाया गया। रंगोली और पुष्प सजावट ने वातावरण को और अधिक भक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

  • Related Posts

    नवा रायपुर में 200 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही आधुनिक मेडिसिटी, मेडिकल टूरिज्म और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
    • October 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव हैं। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, किफायती…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर
    • October 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंबिलासपुर और भिलाई में नवम्बर से 20-20 ई-बसों के संचालन की तैयारी रायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और…

    और पढ़ें