जामुल // ग्राम पंचायत बिरेभाठ विकास खण्ड धमधा में अहिवारा विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य व जनपद पंचायत धमधा अध्यक्ष सरस्वती रात्रे की अध्यक्षता एवं जनपद सदस्य किरण ओम प्रकाश मधुकर , जनपद पंचायत धमधा सभापति भुपेन्द्र साहू , खनिज प्रतिनिधि जगदीश मारकंडे़ आदि के विशेष आतिथ्य में 1 करोड़ 50 हजार रुपये केअधोसंरचना के विभिन्न विकास कार्य का लोकार्पण एवं लगभग 50 लाख रुपये के विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपके ग्राम में ग्राम प्रवेश द्वार , शमशान घाट में सेड निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, दो सामुदायिक भवन, वार्ड 9- 10 में सी सी रोड़ -एवं ग्राम के हर लोगो को स्वच्छ पेयजल मिले जल जिवन मिशन अंतर्गत वोव्हर हेड टैंक एवं ग्राम के गलीयों में पाईप लाईन विस्तारीकरण कर 150 लोगों के घर नल जल दिया गया इसका आज लोकार्पण एवं ग्राम के 3 ,गलियों में सी सी रोड़ , नया पंचायत भवन, बच्चों के लिए ओपन जीम, एवं सोलर लाईट लगाने हेतु भूमि पूजन आप लोगों की सुविधा के लिए किया हूँ, एवं आगे ग्राम के विकास के लिए और जो भी आश्यकता हो प्राथमिकता के आधार पर उसे पुरा करने का हर संभव प्रयास करुंगा। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश यादव ने किया व सभा के अंत में आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत सरपंच भुपेन्द्र वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से जामुल पालिका उपाध्यक्ष सुनिता चन्नेवार , भिलाई नगर निगम पार्षद सुभद्रा सिंह , कृषक सेवा सहकारी समिति अहेरी अध्यक्ष कृपा राम वर्मा , सरपंच अहेरी अनिता ठाकुर , खेरधा सरपंच रंजन बाई कोशरिया, बागडुमर सरपंच मदन लाल जाँगडे़, बासिंन सरपंच प्रमोद साहू , ग्राम पंचायत बिरेभाठ पूर्व सरपंच दिलीप नौरंगे, भागवत बंजारे , जगन्नाथ यादव एवं उपसरपंच दिलीप जोशी, तथा ग्राम पंचायत के पंच गण धनेश यादव, दिनेश भारतीय ,संतोष मधुकर , प्रेम लाल धनकर, जय कुमार रावत एवं आसपास ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे










