वित्त वर्ष 2026–27 का बजट ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की ओर मजबूत कदम: दिनेश मिश्रा

शेयर करें

भिलाई // छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026–27 के बजट को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश मिश्रा ने दूरदर्शी, संतुलित और सर्वसमावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है।

दिनेश मिश्रा ने कहा कि सरकार ने इस बजट में किसान, युवा, महिला, श्रमिक, व्यापारी और मध्यमवर्ग को केंद्र में रखते हुए योजनाओं का प्रावधान किया है। विशेष रूप से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में व्यापक प्रावधान किए गए हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है और यह बजट उसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट “विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में प्रभावी साबित होगा।

मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे प्रदेश आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

  • Related Posts

    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार,65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र
    • April 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // धमतरी जिले में स्थित रविशंकर सागर जलाशय, जिसे गंगरेल बांध के नाम से जाना जाता है, को अब उन्नयन और महत्वपूर्ण मरम्मत कार्यों के जरिए और अधिक…

    और पढ़ें
    अनुच्छेद 275 (1) अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंड अनुसार निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण : सोनमणि बोरा
    • April 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आदिम जाति, अनुसचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कहा है कि अनुच्छेद 275 (1) अंतर्गत स्वीकृत कार्यों…

    और पढ़ें