Breaking : पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

शेयर करें

नई दिल्ली। उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पुष्कर सिंह धामी राज्य के अगले सीएम होंगे। शनिवार को इसकी घोषणा बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। खबरों के मुताबिक, वह आज शाम को ही सीएम पद की शपथ लेंगे।उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे।पुष्कर सिंह धामी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा, उनका विनम्र और ईमानदार व्यक्तित्व है, हमें इसी की अपेक्षा थी। 2022 में हम पहले से भी ज़्यादा बहुमत से जीतने वाले हैं। विधानमंडल दल ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है, हमें एक युवा व्यक्ति दिया है।इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को दिल्ली से देहरादून लौटने के बाद राज्यपाल से भेंटकर इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ने संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए राज्यपाल को इस्तीफा दिया। कुल 114 दिन मुख्यमंत्री रहने के बाद तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से भेंटकर अपना इस्तीफा दिया।

  • Related Posts

    वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्‍तुत किया। बजट की मुख्‍य बातें इस प्रकार
    • February 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने कहा कि माघ पूर्णिमा के पवित्र अवसर और गुरु रविदास की जन्म जयंती के मौके पर कर्तव्य भवन में तैयार हुआ यह पहला…

    और पढ़ें
    राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान
    • January 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का गौरव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *