जामुल // नगर पालिका जामुल में पी.एम.स्वनिधि के अंतर्गत विशेष अभियान के तहत स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने 15 पात्र हितग्राहियों को चेक वितरण किया।
नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि आत्म निर्भर भारत निर्माण की दिशा में छोटे फुटकर व्यवसायियों को आगे व्यवसाय बढाने हेतु हमारे केन्द्र सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। इसी परिपेक्ष में विशेष अभियान के तहत नगर पालिका जामुल क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर, सेलुन, दर्जी, मोची, मनियारी अन्य छोटे विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने लोन प्रदान किया जा रहा है। लोन वितरण का यह प्रथम चरण है। दुसरे आयोजन 17 जुन को इसी कार्यालय में और आयोजित होगा। जिसमें आप सभी फुटकर व्यापारिगण अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस योजना का लाभ उठावें।
बैंको के सहयोग से साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं डिजिटल भुगतान प्रशिक्षण का प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि प्रथम चरण के पीएम स्वनिधि के अंतर्गत पंद्रह हजार से पचास हजार रूपये तक का लोन 15 फुटकर व्यवसायिकों को प्रदान किया गया ।
आयोजित लोक कल्याण मेला में नपा उपाध्यक्ष सुनिता चन्नेवार पार्षदगण सरोजनी चन्द्राकर, रामप्यारी वर्मा, नोडल अधिकारी हरिश साहू सहित स्टेट बैंक के प्रशांत श्रीवास्तव, बैंक आॅफ बडौडा के अजित सहित बडी संख्या में फुटकर विक्रेता एवं स्ट्रीट वेंडर उपस्थित थें।






