बालीवुड सिंगर शान ने सजाई गीतों की महफिल में जमकर झूमे दर्शक

शेयर करें

रायपुर // बलरामपुर के तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों और बालीवुड के कलाकारों ने मंच साझा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत जिले के स्कूली बच्चों के नृत्य प्रदर्शन से शुरू हुई। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। 

बालीवुड सिंगर शान ने सजाई गीतों की महफिल, जमकर झूमे दर्शक

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र बालीवुड सिंगर शान रहे। मंच पर आते ही शान ने छत्तीसगढिया सबले बढ़िया के नारे के साथ दर्शकों के दिल मे अपनी जगह बना ली। शान ने सभी को नए साल की बधाई देते हुए बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत चार कदम चल दो न साथ के साथ अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाना शुरू कर बालीवुड के गानों को गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गानों की प्रस्तुतियां दीं।

जीरो ग्रेविटी डांस एवं सौरभ और बैभव बैंड ने बांधा शमां

आयोजन के दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता डांस ग्रुप ने राजस्थानी पारंपरिक घूमर नृत्य से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद जीरो ग्रेविटी डांस ग्रुप ने शिव तांडव पर अपने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में बालीवुड में अपनी जगह बनाने वाले सरगुजा संभाग के मशहूर युवा कलाकार सौरभ और बैभव बैंड ने हर हर शंभू गाने से शुरुआत कर अलग अलग बॉलीवुड गानों से श्रोताओं का मन मोह लिया और दर्शकों ने भी पूरी आत्मीयता से इन सभी कलाकारों का तालियों की आवाज के साथ उनके परफार्मेंस का सम्मान किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply