भाजपा जामुल मंडल द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

शेयर करें

भाजपा जामुल मंडल द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

Advertisements
KWBD

भाजपा जामुल मंडल द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया:

जामुल । भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया । जिसमें मुख्य रुप से समर्पण दिवस में पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांवलाराम डाहरे की आतिथ्य में और मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में तथा विशेष अतिथि के रुप में मंडल प्रभारी टी पी सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पूजा अर्चना कर बैठक का प्रारंभ किया गया । अतिथियों का स्वागत बूथ अध्यक्ष सत्यदेव पटेल द्वारा किया गया ।सांवलाराम ने कहा समाज केवल व्यक्तियों का समूह नहीं है अभी तो एक जीवन सरत्व में है भूमि विशेष के प्रति मात्र भाव रखकर चलने वाले समाज से राष्ट्र बनता है प्रत्येक राष्ट्र की अपनी एक विशेष प्रकृति होती है जो ऐतिहासिक एवं भौगोलिक कारणों का परिणाम नहीं अपितु जन्मजात होती है राष्ट्र का उत्थान पतन चित के अनुकूल अथवा प्रतिकूल व्यवहार पर निर्भर करता है । विशेषताओं वाले राष्ट्रपति पर पूरक होकर मानवता का निर्माण कर सकता है । राष्ट्रों की प्रकृति मानव एकता की विरोधी नहीं यदि कहीं उनके विरुद्ध आचरण दिखता है तो वह विकृति का द्योतक है राष्ट्रों का विनाश कर मानव एकता उसी प्रकार असंभव तथाअवांछनीय है जिस प्रकार व्यक्ति को नष्ट कर्म समष्टि अस्तित्व या विकास स्थिति की अभिव्यक्ति के उपकरण समाज की स्थिति स्वयं की अभिव्यक्ति करने तथा व्यक्तियों को विभिन्न पुरुषों के संपादन की सुविधा प्राप्त करने के लिए अनेक संस्थाओं को जन्म देती है । समाज में इनकी वही स्थिति है जो शरीर में विभिन्न अंगों की जाति वर्ण पंचायत संप्रदाय संघ विवाह संपत्ति राज्य आदि इसी प्रकार की संस्थाएं हैं राज्य महत्वपूर्ण है किंतु सर्वोपरि नहीं हमारी संस्कृति जब हम संगठन का कार्य करने चलते हैं तो हमें अपनी समाज से जोड़ने वाली चीज हमारी संस्कृति है उसका विचार करना पड़ता है । पंडित उपाध्याय महान युगपुरुष है आज देश की सरकार उपाध्याय जी के अंत्योदय एवं समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उत्थान एवं विकास के लिए अनेक योजनाओं का ना केवल ना केवल क्रियान्वयन कर रही है बल्कि समूचे सपने को पूरा करने में भी लगी हुई है । अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा एकात्म मानववाद के विचारक प्रखर राष्ट्रवादी और संघ के स्वयंसेवक तथा समाज को एक नया दिशा प्रदान करने का काम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने किया है हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के विकास को पहुंचाने का कार्य पूर्व में राज्य सरकार और वर्तमान में राष्ट्र की सरकार करने में लगे हुए हैं । मंडल प्रभारी डीपीसी भी अपने विचार इस विषय में रखें बैठक का संचालन एवं समापन दीपक गुप्ता द्वारा किया गया । बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष हरीश वर्मा, पार्षद गण दीपक गुप्ता ,खम्मन ठाकुर उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ठाकुर, हेमंत देवांगन ,तुलाराम टंडन, महिला मोर्चा से रामप्यारी वर्मा, राजेश्वरी रेडी, रूपेश्वरी वर्मा, रश्मि वर्मा, जमीना महलवार, ललिता पटेल, सत्यदेव पटेल, हेमंत देवांगन, चुम्मन वर्मा तुलाराम टंडन ,अरुण साहू, अरुण सिंह और तीरथ साहू तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर
  • August 25, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भानु प्रताप सिंह भदौरिया के साथ…

और पढ़ें
‘मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी’ : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
  • August 25, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन से पहले राजधानी रायपुर में आज राखी की एक ऐसी डोर बंधी, जिसमें भाई-बहन का निश्छल स्नेह भी था, शहादत का सम्मान भी और वर्षों तक…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *