भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक कसारीडीह बोरसी मंडल स्थित चंद्राकर भवन, मीनाक्षी नगर में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। मंचासीन अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश रविशंकर सिंह, पूर्व विधायकगण जागेश्वर साहू, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, कैलाश शर्मा, पाटन विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, महामंत्रीद्वय ललित चंद्राकर व सुरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।

कार्यसमिति बैठक में जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि आज दुर्ग जिला संगठन पूरे प्रदेश में मन की बात कार्यक्रम को लेकर आदर्श साबित हुआ है, उसका श्रेय जिलाध्यक्ष की पूरी टीम के साथ-साथ समस्त मंडलों के अध्यक्ष व उनकी पूरी टीम को जाता है, यह दृढ़ इच्छाशक्ति का ही कमाल है।

राजीव अग्रवाल द्वारा मंडलों और जिला के द्वारा किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई साथ ही मंडलों के नवनियुक्त प्रभारियों को पार्टी द्वारा तय शेड्यूल अनुसार शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक प्रवास करने का निर्देश दिया गया। मंडल अध्यक्षों को मोर आवास मोर अधिकार अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न कराने एवं स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का आव्हान किया गया। जिन मंडलों नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, ऐसे सभी मंडलों में शीघ्रातिशीघ्र कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि एक जगह ठहर जाने पर निर्मल जल भी कुछ दिनों में खराब हो जाता है इसीलिए निर्मल बने रहने के लिए सतत बहना जरूरी है। पार्टी में जो निरंतर सक्रिय रहता है और बिना रुके बिना थके धारा के साथ बहता है, वह कार्यकर्ता सदैव आगे ही आगे बढ़ता चला जाता है और यही संगठन का मूल मंत्र भी है। दुर्ग जिले के संगठननिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूरी ऊर्जा, समर्पण और निष्ठा के साथ सक्रिय हैं, कार्यकर्ताओं की सक्रियता निश्चित रूप से आने वाले दिनों में सकारात्मक परिणाम पार्टी को दिलाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों एवं मंडल प्रभारियों से आव्हान किया कि जो भी कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपे जा रहे हैं उन्हें तत्परता के साथ पूर्ण करें। मंडलों का प्रवास कर तय किए गए कार्यक्रमों को पूर्ण करें।

बैठक में प्रदेश भाजपा द्वारा मिले कार्यक्रमों की जिला संयोजक एवं प्रभारियों के द्वारा क्रमबद्ध तरीके से वर्णन किया गया। पिछली कार्यसमिति की पुष्टि जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने की। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू के द्वारा किया गया। मोर आवास मोर अधिकार के करणीय बिंदु की जानकारी जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री ललित चंद्राकर के द्वारा दी गई। विगत 27 जनवरी को संपन्न परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की समीक्षा जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक द्वारा की गई। मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन के और आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा दिनेश पाटिल की गई। डाटा प्रबंधन पर प्रगति की समीक्षा जिला संयोजक संतोष सोनी के द्वारा की गई। बूथ सशक्तिकरण एवं लोकसभा प्रवास की समीक्षा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार द्वारा की गई।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू ने किया।

आयोजित कार्यसमिति बैठक में उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार राजेंद्र कुमार दिलीप साहू केएस चौहान अलका बाघमार विनायक नातू कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल जिला मंत्री पवन शर्मा अमिता बंजारे रोहित साहू आशीष निमजे, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सह कार्यालय मंत्री मदन वाडई, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन देवेंद्र चंदेल युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव सह सोशल मीडिया प्रभारी नारायण दत्त तिवारी मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सुनील साहू दीपक चोपड़ा सुनील अग्रवाल गिरेष साहू जितेंद्र यादव पत्ते वर्मा रोहित राजपूत लीमन साहू खेमलाल साहू लोकमणी चंद्राकर लालेश्वर साहू सहित मंडल के महामंत्री, राहुल पंडित विजय ताम्रकार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर अल्पसंख्यक मोर्चा साजन जोसेफ अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर मिथिलेश कश्यप पोषण साहू राकेश यादव मुकेश बेलचंदन नवीन पवार जिला के कार्यकारिणी सदस्य गण उपस्थित रहे

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply