भाजपा जिला कार्यालय में बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को लेकर बैठक संपन्न

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला कार्यालय में आज जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, सह-प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बूथ स्तर कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) की तैयारियों की समीक्षा तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति तय करना रहा।

बैठक में विधानसभा स्तरीय डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के प्रशिक्षण प्रभारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में डीएलपी के सफल संचालन हेतु तीन-तीन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जो बूथ स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा तकनीकी दक्षता का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दस दिनों के भीतर प्रत्येक बूथ तक इस कार्यक्रम को पहुंचाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि प्रशिक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।

प्रदेश आईटी सेल से उपस्थित हर्षित चौकसे ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता अपने मोबाइल पर कहीं भी और कभी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। वहीं पद्मनाभन ने कार्यक्रम से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं आवश्यक प्रारूप उपलब्ध कराते हुए प्रशिक्षण प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने पर मार्गदर्शन दिया।

बैठक के दौरान नव-नियुक्त मंडल प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों का मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों से औपचारिक परिचय भी कराया गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी दस दिनों में बूथ स्तर तक डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का सफल संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुषमा जेठानी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मनीष अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, नटवर ताम्रकार, पूनम शुक्ला, चन्ना केशवलु, त्रिलोचन सिंह, चंद्रकांता मांडले, हेमंत देवांगन, गोपाल कृष्ण वर्मा, विजय जायसवाल, बिजेन्द्र सिंह, पारस जांघेल, रवि कश्यप, मनोज तिवारी, मदन सेन, जाकिर हुसैन, विजय सिंह चौहान, सौरभ जायसवाल, डॉ. प्रदीप चौधरी, सुभाष शर्मा, मंजूषा साहू, भारती साहू, सत्यम व्यास, अनिल सोनी, तरुण सिंह, विजय भौंडेकर, धर्मेंद्र सिंह, ए. गौरी शंकर सहित जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव श्री शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग के अंतर्गत…

    और पढ़ें
    सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं को बढ़ी सहायता और डेयरी विकास से गौपालन को मिलेगा नया विस्तार
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण…

    और पढ़ें