काशी विद्वत परिषद ने पं. आशीष तिवारी को सौंपा छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख का दायित्व

शेयर करें


बेमेतरा // सनातन संस्कृति और विद्या की वैश्विक राजधानी काशी की प्रतिष्ठित संस्था ‘काशी विद्वत परिषद’ ने बेमेतरा निवासी पं. आशीष तिवारी को ‘छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख’ के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संस्था की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत की गई है।
​इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर नगर के प्रबुद्धजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पं. आशीष तिवारी को बधाई दी है।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से आचार्य भिषज शुक्ला, सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अजय शर्मा, संजय शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा, प्रदीप दुबे, भावेश पांडे, चंद्रिका शर्मा, मष्टाह कुल संरक्षक अखिलेश तिवारी, पं. नितेश शास्त्री, नगरपालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, युवा सरपंच चंदन नायक, सोनू साहू, जैनेंद्र सिंह, सूर्यकांत नायक, सहकारी नेता प्रेमलाल साहू, संजीव तिवारी, दिनेश दुबे, पं. राम मिश्रा, डॉ. नीलेश तिवारी, आचार्य रवीन्द्र शर्मा , पं धनंजय प्रसाद शर्मा , पं मनोज शर्मा ,चंद्रशेखर राजपूत,मुकेश देवांगन , पद्मराज भुवाल, टीपसिंह टंडन कान्हा मिश्रा, रवि शर्मा, दिनेश जोशी, आदित्य सिंह, राजा साहू, अश्वनी मणिपुरी, राहुल अग्रवाल, राकेश दयानी, डॉ. सुनील तिवारी और संदीप पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हैं।

परिषद के अध्यक्ष प्रो. हरिनारायण तिवारी एवं महामन्त्री श्री राजेश्वराचार्य ने आशा व्यक्त की है कि पं. आशीष तिवारी छत्तीसगढ़ में काशी की ज्ञान-परंपरा और विद्वत मर्यादाओं का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। पं. आशीष तिवारी ने इस दायित्व को ईश्वर और गुरुजनों की कृपा का फल बताते हुए अपने कर्तव्यों के पूर्ण निष्ठा से निर्वहन का संकल्प लिया है।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव श्री शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग के अंतर्गत…

    और पढ़ें
    सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं को बढ़ी सहायता और डेयरी विकास से गौपालन को मिलेगा नया विस्तार
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण…

    और पढ़ें