बिजली की आंख मिचौली से किसान परेशान पानी के नाम से हाहाकार मचा है क्षेत्र में मायूस किसान

शेयर करें

धमधा। ब्लॉक मुख्यालय के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों बारिश नहीं होने से किसान जहां परेशान है वही 133 केवी विद्युत होने के बावजूद क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है आपको बता दें कि धमधा नगर के किसान कृषि के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बना कर रखा हुआ है लेकिन लगातार अघोषित विद्युत कटौती बिजली की आंख मिचौली से किसान पूरे परेशान हैं पानी के हाहाकार से विद्युत पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने के कारण इन दिनों क्षेत्र के किसान मायूस नजर आ रहे हैं प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा बीते दिनों पूरे प्रदेश में किसानों को बिजली मुहैया कराने जीरो कट बात कही जा रही थी लेकिन धमधा क्षेत्र में 12 घंटे में करीबन 200 से 300 बार लगातार ट्रिप के माध्यम से विद्युत काटी जा रही है जिससे किसानों का मोटर पंप जलने की कगार पर है कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है ग्रामीण अंचलों के कई इलाकों में खंभा टूटी हुई है जिसका अभी तक कोई मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है।

धमधा नगर के जेई के.के.सुनहरे के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की समस्याओं रूबरू होने के लिए किसानों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप धमधा विद्युत मंडल द्वारा बनाया गया था जिसमें त्वतरित समस्या का निराकरण करने के लिए अधिकारी अपने स्तर में बहुत ही सफल थे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि किसान व्यापारी गृहणियां सुनहरे के कार्यों को जहां प्रशंसा करते थे ठीक उसका दूसरा नजारा अभी वर्तमान में पदस्थ जेई राहुल गोपालनी द्वारा कार्यक्षेत्र चार्ज लेने के बाद अभी तक जनप्रतिनिधि किसानों की फोन तक रिसीव नहीं करना वही पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था का आलम जघन्य पड़ा हुआ है उसके बावजूद अधिकारी द्वारा फोन नहीं उठाना जवाब न देना समस्याओं पर अंकुश ना लगा पाने के कारण क्षेत्र के किसानों को विद्युत समस्या से जूझना पड़ रहा है वहीं अटल ज्योति विद्युत कनेक्शन पूरे 2 माह से चरमराई हुई है सुबह 11:00 बजे विद्युत प्रदाय की जानी है जो शाम के पर्याप्त मात्रा में 5:00 बजे तक किसानों को सर प्लस विद्युत सप्लाई देना है बावजूद अभी क्षेत्र के किसान अटल ज्योति के माध्यम से विद्युत ना मिल पाने के कारण छोटे किसान अभी भी खासे परेशान हैं यही परिस्थितियां बनी रही तो 1-2 दिनों के अंदर जन रूप लेकर किसान बड़ी स्तर पर आक्रोशित आंदोलन का सामना धमधा विद्युत मंडल को करना पड़ सकता है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खासी परेशानी देखी जा रही है दूसरी तरफ देखा जाए तो पर्याप्त मात्रा में विद्युत ना मिलना और भारी भरकम बिल पानी से किसान परेशान है।


जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा चुनाव के घोषणा पत्र में किसानों के लिए जीरो कट बिजली एवं बिजली बिल हाफ का वादा लेकर प्रदेश में अपना स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई थी वही चुनाव के ढाई साल बीत जाने के बाद भी अपने आपको किसान विद्युत के नाम से छला महसूस कर रहे हैं ऐसे अधिकारियों के साथ तत्काल कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर ऐसे व्यक्तियों को बर्खास्त कर देना चाहिए सरकार से बड़ी रकम वेतन के रूप में लेकर समाज किसान जनप्रतिनिधि व्यापारी किसी के समस्या से कोई लेना देना नहीं है ऐसा कह कर दूरसंचार से कोई संपर्क नहीं रहता जिससे क्षेत्र के किसान बहुत ही परेशान एवं नाराजगी व्यक्त किया गया है पूर्व में सोशल मीडिया के माध्यम से धमधा विद्युत मंडल व्हाट्सएप ग्रुप में सैकड़ों शिकायत आ चुका है जो आज दिनांक तक एक भी निराकरण कोई भी अधिकारी नहीं कर पाए हैं और ना ही ग्रुप में किसी भी जनप्रतिनिधि किसान को संतोष पूर्वक जवाब या निराकरण जैसे कोई शब्द उल्लेख नहीं किया गया है।


इस मामले पर ए ई नवीन साहू विद्युत विभाग दुर्ग का कहना है कि क्षेत्र में लगातार शिकायतों का निराकरण करने के लिए स्टाफ में बढ़ोतरी भी की गई है एवं लगातार मानिटरिंग करके विद्युत व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है और रही बात धमधा जे ई के कार्य अनियमितता की शिकायत पर भी उचित कार्यवाही की जावेगी।

  • Related Posts

    संगठन, संस्कार और सेवा के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण को गति दे – संजय पांडे
    • January 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य तहत में सकल हिंदू समाज बोरी मंडल द्वारा ग्राम डोमा में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • May 14, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *