भिलाई में बैकुंठधाम में लग रहा हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका, मेयर देवेंद्र यादव पहुंचे देखने, कहा-खुशियां लेकर आई वैक्सीन

शेयर करें

भिलाई। कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिले में वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। शनिवार को बैकुंठधाम कैंप-1 स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन हेल्थ वर्कर्स के लिए शुरू हुआ। इसे देखने मेयर व विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन खुशियों की वैक्सीन है। उम्मीदों की वैक्सीन है। कोरोना से मिलकर लड़ रहे हैं। इससे भारत जीतेगा। हम सबको अभी भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना है। मुंह में मास्क और सोशल डिस्टेंस बनाए रखना है।वैक्सीनेशन साइट का मेयर देवेंद्र यादव ने निरीक्षण किया। टीका लगने के बाद हितग्राही के लिए ऑब्जवेशन कक्ष में बेड की पर्याप्त व्यवस्था करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। टीकाकरण केंद्र प्रभारी से चर्चा भी की। प्रथम चरण में आज 100 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है। हर दिन 100-100 हितग्राहियों को ही टीका लगाया जाएगा। प्रत्येक वैक्सीनेशन साइट पर पांच सदस्यीय टीम का गठन कर ट्रेनिंग दे दी गई है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क और सजग है। स्वास्थ्यकर्मियों को को-विन पोर्टल में पंजीकृत लाभार्थियों को वैक्सीनेशन केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार करने का निर्देश दिया गया है। मेयर देवेंद्र यादव के साथ एसडीएम ज्योति पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित “श्री…

    और पढ़ें
    केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *