भिलाई में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अब तक लगभग 5000 लोगों का हो चुका है इलाज

शेयर करें

भिलाई ।। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का बेहतर क्रियान्वयन भिलाई निगम क्षेत्र में किया जा रहा है। भिलाई निगम क्षेत्र में 1 नवंबर से शुरू हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट में अब तक 714 शिविर लगाया जा चुका है जिसमें 46574 लोग पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले चुके है। औसत मरीजों की संख्या को लेकर नगर निगम भिलाई पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है! प्रशासन की कार्यप्रणाली और लोगों की जागरूकता से यह संभव हो पाया है! निगम क्षेत्र में योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश तथा निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के लगातार माॅनिटरिंग के चलते लोगों को बेहतर चिकित्सा स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। योजना के प्रारंभ होने से फ्री में इलाज का सपना साकार हो रहा है, मोबाइल मेडिकल टीम अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार गली, मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लगने वाले शिविर में अनुभवी चिकित्सक, नर्स के अलावा लैब टेक्नीशियन भी उपलब्ध रहते है, जो लैब में टेस्ट कर इसकी रिपोर्ट मरीजों को शीघ्र उपलब्ध कराते है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य की योजना सफल हो रही है।

भिलाई निगम क्षेत्र में मोबाइल टीम ने कई दुर्घटना से घायल लोगो, गंभीर बीमारी तथा लंबे समय से बीमार रहने वाले मरीजों का इलाज भी किया है, निगम क्षेत्र के वार्डों में क्रमशः शिविर लगाते हुए लोगों को उनके गली मोहल्लों में ही जांच व इलाज कर रहे है।टोकन सिस्टम से लेकर दवाई प्रदाय करने के लिए अच्छी व्यवस्था निगम आयुक्त के निर्देश पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के पास अत्यधिक भीड़ न लगे इसके लिए टोकन सिस्टम और बैठक व्यवस्था समुचित तरीके से की जा रही है। इसके अलावा मरीजों को दवाईयों की पर्ची देने की शुरूआत भी भिलाई निगम द्वारा शुरू किया गया है, पर्ची में दवाइयों का नाम तथा दूसरे कॉलम में दवाइयां लेने का समय चिकित्सकों द्वारा लिखा जाता है ताकि मरीजों को दवाई के सेवन में परेशानी न हो। इन सब के चलते निगम क्षेत्र के नागरिको का स्वास्थ्य शिविर में उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्वास्थ्य शिविर लगने वाले क्षेत्र में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मोहल्ले वासियों को अवगत कराया जाता है, इसके अतिरिक्त मुनादी के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है! मॉर्निंग विजिट के दौरान जोन आयुक्त शिविर का निरीक्षण कर रहे हैं!शीघ्र ही प्रदाय की जाती है जांच रिपोर्ट, 43359 मरीजों को दी गई नि:शुल्क दवाई योजना के नोडल अधिकारी एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि अनुभवी डॉक्टर के माध्यम से बेहतर चिकित्सा के साथ ही नि:शुल्क दवाइयों का लाभ भिलाई के नागरिक ले रहे हैं! लोगों ने बीपी, शुगर, यूरिन, हिमोग्लोबिन, डब्ल्यूबीसी, आरबीसी, प्लेटलेट्स ब्लड ग्रुपिंग, मलेरिया जैसे सामान्य बीमारियों की जांच के लिए लैब टेस्ट करा रहे है, किसी भी तरह के जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है बहुत ही कम समय में जांच की रिपोर्ट दी जाती है, शिविर में आने वाले मरीजों के जांच व चिकित्सकीय परामर्श के बाद 43359 लोगों को उपचार हेतु दवाईयां वितरित की गई है।

  • Related Posts

    अन्न का सम्मान, किसानों के योगदान को स्वीकार करना और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हम सभी का सामूहिक दायित्व : राष्ट्रपति
    • October 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं,…

    और पढ़ें
    अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल*
    • October 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रतिबद्धता रंग ला रही है। जिला मुख्यालय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *