भिलाई के उद्यान होंगे गुलजार, उद्यानों के रखरखाव के लिए निविदा जारी, बारिश के कारण उग आई अनावश्यक झाड़ियों सहित पूरे उद्यानों की हो रही है सफाई

शेयर करें

भिलाई । कोरोना काल के दौरान ज्यादा आवाजाही वाले उद्यानों को बंद करने का फैसला लिया गया था! परंतु कोरोना संक्रमण की कमी के चलते उद्यानों को पुन: निर्धारित समय के साथ खुलने के अनुमति दी गई है! कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर उद्यानों को फिर से व्यवस्थित किया जा रहा है! अब भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत उद्यान फिर से गुलजार होंगे जहां बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के लोग उद्यान में आनंद ले पाएंगे! निगम ने उद्यानों के रखरखाव के लिए निविदा जारी कर दिया है, निविदा की विभागीय प्रक्रिया जारी रहने तक इस दौरान में उद्यानों की सफाई अभियान चलाकर उद्यान विभाग द्वारा की जा रही है!

Advertisements
KWBD

बारिश की वजह से उद्यानों में अनावश्यक झाड़ियां उग आई है, घास भी बड़े हो गए हैं, ऐसे में उद्यान विभाग द्वारा गार्डन की संपूर्ण सफाई की जा रही है! पाथवे की सफाई, झाड़ियों की कटाई, बड़े वृक्ष के फैले हुए शाखाओं की छटाई, घास की कटाई, हेज की कटाई विभागीय तौर पर हो रही है, इसके लिए झाड़ी एवं घास कटाई मशीन भी क्रय की जा रही है, निगम क्षेत्र के अंतर्गत कई गार्डन की सफाई की जा चुकी है! वहीं अब इनके निरंतर देखरेख के लिए तथा विकसित 72 उद्यानों के रखरखाव, उद्यानों में सफाई, झाड़ियों की कटाई, घास की कटाई, पाथवे सफाई एवं पौधों में सिंचाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निविदा जारी किया गया है! निगम के कुछ गार्डन को सामाजिक संस्थाओं ने रखरखाव के लिए लिया है जिसका मेंटेनेंस सामाजिक संस्थाओं के द्वारा किया जा रहा है! इसके अतिरिक्त अब तक उद्यानों का रखरखाव एवं संधारण कार्य जोन कार्यालय स्तर पर किया जाता रहा है!

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25…

    और पढ़ें
    स्व-सहायता समूह से 70 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू की मक्का खेती, घर से ही बिक रही उपज, बढ़ा परिवार की आय का आधार
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वयं सहायता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *