बजरंग दल ने शुरू किया “जॉइन बजरंगदल अभियान”; लाखों युवकों को जोड़ेंगे: विहिप

शेयर करें

नई दिल्ली। अक्टूबर 20, 2022। बजरंग दल आज करोड़ों हिन्दू युवाओं का प्रेरणास्रोत है। यही कारण है कि बड़े गर्व और स्वाभिमान के साथ देश के युवा आज कल बजरंग दल से जुड़ रहे हैं तथा जुडने के लिए ढूंढ रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महा मंत्री मिलिंद परांडे ने आज कहा कि देश भर के युवाओं को इससे जुडने हेतु आसानी हो तथा जो जहां है वहीं देश-धर्म-संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सक्रिय योगदान कर सके, इसी उद्देश्य से आज हम “जॉइन बजरंगदल अभियान” का शुभारंभ कर रहे हैं। इसके अंतर्गत 15 से 35 वर्ष आयु-वर्ग के हिन्दू युवा हमारी ऑफिसियल वेब साइट www.vhp.org पर जा कर Join Bajrangdal नामक आइकॉन को क्लिक कर अपनी जानकारी शीघ्रातिशीघ्र भरें। हमारे कार्यकर्ता आपसे यथाशीघ्र संपर्क कर आपकी रुचि, योग्यता तथा समय की उपलब्धता के आधार पर आपको राष्ट्र-धर्म के कार्यों से जोडने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन के प्रशिक्षण शिविरों, सतत चल रहे सेवा कार्यों, साप्ताहिक मिलन केन्द्र व बलोपसना केन्द्रों के साथ साथ बड़ी संख्या में डिजिटल प्लेटफार्म पर भी देश के युवा बजरंग दल से जुड़ने के लिए सर्च कर रहे हैं। ऐसे लाखों हिन्दू युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने के लिए संगठन उन्हें उनके घर बैठे ही सारी सुविधाएं देने जा रहा है। इसीलिए अब Join Bajrang Dal के माद्यम से डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा भी हिन्दू युवा आसानी को जुड़ सकेंगे।
इस अवसर पर बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने बताया कि “सेवा, सुरक्षा व संस्कार” के ध्येय वाक्य पर बने बजरंग दल द्वारा अब “देव-भक्ति से देश-भक्ति” “महिला सम्मान से राष्ट्रीय स्वाभिमान” तथा “पलायन नहीं, पराक्रम” के मंत्रों पर भारत के युवकों को लाना है। साहस, शौर्य व पराक्रम के साथ उनके शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक क्षमता के विकास हेतु हम उन्हें पूरी तरह प्रशिक्षित भी करेंगे।

https://vhp.org/fillform/
  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *