आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर शहर के विकास हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु निर्देश दिए

शेयर करें

ठेकेदार द्वारा काम समय पर पूर्ण नही करने पर और ऐसे लापरवाही की पुनरावृत्ति होने पर जुर्माना के साथ ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही की जाएगी

दुर्गं। नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर नगर निगम के अधूरे पड़े निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्ड के कार्यो पर विशेष ध्यान दे।निगमायुक्त हरेश मंडावी ने विभिन्ना निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो निर्माण कार्य अधूरे छूट गए हैं,उन्हें पूर्ण करने की कार्यवाही करें।

विधायकनिधि,महापौर निधि और पार्षद निधि के बचे हुए निर्माण कार्यो पर विषय ध्यान देवे,गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए। किसी भी निर्माण के काम में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। अगर ठेकेदार द्वारा काम पूरा नही किया गया है तो संबंधित ठेकेदार की राशि पर कटौती और भविष्य निविदा के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी,कार्यपालन अभियंता आर के पांडेय, जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता वी.पी. मिश्रा,सहायक अभियंता आर.के. पलिया,सुश्री स्वेता महलवार, आशमा डहरिया,भारती ठाकुर,विकास दमाहे के अलावा करण यादव मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग: 12 पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, ऑनलाइन दावा-आपत्ति 24 सितंबर तक आमंत्रित
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी…

    और पढ़ें
    रवि निगम को किया जिला बदर, एक वर्ष तक दुर्ग सहित 06 जिलों की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग द्वारा जिला बदर प्रकरण क्रमांक 01/2026 में सुनवाई एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत रवि निगम के विरुद्ध एक वर्ष के लिए जिला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *