अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने सांकरा उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ

शेयर करें

दुर्ग // अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने आज 01 नवंबर को दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड की सेवा सहकारी समिति सांकरा धान उपार्जन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि पूरे देश मे नंबर 1 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के 25 लाख से अधिक किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए संकल्पित है।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों के माध्यम से 110 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल की मंशा अनुरूप सहकारी समितियों में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था कर ली गई है। किसानों को धान बेचने और बैंको से राशि भुगतान में किसी तरह का असुविधा नही हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अपेक्स बैंक के नवनियुक्त सदस्य राकेश ठाकुर, बीज निगम के सदस्य मेहत्तर वर्मा, सांकरा समिति अध्यक्ष संतराम कुर्रे, डॉ. मनु भट्ट, डीजीएम अपेक्स बैंक भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास एवं बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply