किसानों की समस्याओं के निदान के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित

शेयर करें

 कवर्धा // कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के पंजीकृत किसानों को भरोंसा दिलाते हुए कहा कि जिले के किसी भी किसानों को धान बेचने मेें अनावश्यक परेशानियां नहीं होगी। पूरी संवेदनशिलता के साथ धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि इस बार 1 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होने से किसानों के पास पर्याप्त समय भी है। सभी तकनीकी तृटियों को सुधार कर किसानों के हित में बेहतर निर्णल लेते हुए जिले में शाांति एवं सुचारू रूप से धान की खरीदी होगी। धान खरीदी के लिए जिले के 103 धान खरीदी केन्द्रों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है, ताकि किसानों की धान बिक्री संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके।
    

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर सभी धान खरीदी केन्द्रों में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, जिला नोडल अधिकारी, पटवारियों के नाम अथवा उनके मोबाईल नम्बर भी चस्पा करने के निर्देश दिए है। जिले में शांति एवं सुचारू रूप से धान खरीदी एवं किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूप में भी स्थापित किए गए है, जिसको दूरभाष क्रंमाक +91-07741232048 है। इसके अलावा संबंधित तहसीलदारों का नाम और उनके संपर्क मोबाईल नम्बर भी जारी किए जा रहे है।

जिमसें कवर्धा तहसीलदार श्री मनीष वर्मा- 9406349496, सहसपुर लोहारा श्री उपेन्द्र किंडो +91-8819936330, रेंगाखार तहसीलदार श्री कंवर +91-6266726535 और पंडरिया तहसीलदार श्री सोनपीपरे +91-8770790619 है।  

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply