छत्तीसगढ़ महतारी की 11 फीट ऊंची 1200 किलो वजनी कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां कलेक्टोरेट चौक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं लगाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पारंपरिक त्योहारों,  खेलों,  कला और संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है।

छत्तीसगढ़ महतारी की 11 फुट ऊंची एवं 1200 किलो वजन की इस कांस्य प्रतिमा का निर्माण देश के ख्यातिलब्ध मूर्तिकार भिलाई निवासी पद्मश्री जे.एम. नेल्सन द्वारा केवल एक माह के भीतर किया गया है। इस प्रतिमा स्थल का संरचनात्मक स्वरूप रायपुर के ऑर्किटेक्ट श्री मनीष पिल्लेवार ने तैयार किया है। इस प्रतिमा का निर्माण जिला प्रशासन, रायपुर के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर निगम रायपुर द्वारा कराया गया है।


इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया,  विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल,  स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर के एमडी एवं नगर निगम रायपुर आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply