अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो का हो रहा है सर्वेक्षण, 2088 लोगों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण

शेयर करें

भिलाई । नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्रांतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। अब तक 2088 लोगो का सर्वेक्षण हो चुका है। निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये है। निगम शहर के नागरिकों से अपील करता है कि इस कार्य में सर्वेक्षण दल के कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करे, ताकि सर्वेक्षण कार्य करने में कर्मचारियों को आसानी हो। 6 अगस्त को सर्वेक्षण के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया गया था। इसके बाद से अपर आयुक्त ने सभी जोन के कर्मचारियों को सर्वेक्षण कार्य के लिये ड्यूटी लगाई है जो घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम कर रहे है। जोन के जोन आयुक्त को नोडल अधिकारी इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। ओबीसी वर्ग का तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को सर्वेक्षण के लिये शामिल किया गया है।

Advertisements
KWBD

लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त जोन कार्यालय में भी प्रविष्टि करवाई जा सकती है! हितग्राही स्वयं की CGQDC एप्लीकेशन के माध्यम से आधार नंबर एवं राशनकार्ड नंबर दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।


ऑनलाइन प्रविष्टी के लिये यह दस्तावेज है आवश्यक, स्वयं भी कर सकते हैं प्रविष्टि – निगम उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये जाति प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से जारी होना आवश्यक है, कृषि भूमि अगर है तो 5 एकड़ से कम होना चाहिए। आवेदक यदि स्वयं ऑनलाइन करना चाहे तो मुखिया का आधार नंबर दर्ज कर सकते है। आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने पर राशनकार्ड नंबर से ऑनलाइन एंट्री कर सकते है। राशनकार्ड नहीं होने की स्थिति में वह मोबाइल नंबर जो राशनकार्ड से लिंक हो ऑनलाइन कर अपना आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त यह तीनो नहीं होने पर नया पंजीयन कर अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते है

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *