एग्रीस्टेक पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक होगा पंजीयन, असुविधा से बचने शीघ्र पंजीयन कराना अनिवार्य

शेयर करें

दुर्ग // किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु 31 अक्टूबर तक अंतिम तिथि है। इस वर्ष धान बेचने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर 2025 तक एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिसके लिए विगत कई महीनों से समितियों में च्वाईस सेंटर के द्वारा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन का कार्य चल रहा है। जिला दुर्ग के अंतर्गत नवीन पंजीयन हेतु 1618 किसान शेष है तथा 3009 किसान ऐसे है जिनकी व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार संस्था की भूमि, सह-खातेदार, शासकीय पट्टेदार, नाबालिक खातेदार से संबंधित समस्याओं के कारण जिन किसानों का पंजीयन लंबित था, उनका एग्रीस्टेक पोर्टल में निराकरण करा लिया गया है, वे किसान अब समिति / च्वाईस सेंटर से अपना पंजीयन करा सकते है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान अपने नजदीकी समिति से संपर्क कर सकते है। 

किसानों से अपील की गई है कि जिन किसानों ने एग्रीस्टेक पोर्टल पर अपना पंजीयन नहीं कराया है वे शीघ्र अपने नजदीकी सेवा सहकारी समिति या च्वाईस सेंटर में उपस्थित होकर धान पंजीयन का कार्य पूर्ण कराएं ताकि समर्थन मूल्य के अंतर्गत अपना धान समितियों में बेचने में असुविधा ना हो।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीपशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर, 26 जून 2026/शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम उल्लूर…

    और पढ़ें
    एक ही दिन में मिला स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वंदना हेमला बोलीं— अब सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु’ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए सुशासन का प्रभावी माध्यम बन रही है। सेवा सेतु केन्द्रों के…

    और पढ़ें