अदाणी कौशल विकास केंद्र जामुल ने मनाया सफलता का जश्न: 34 प्रशिक्षुओं को मिले रोजगार के आकर्षक अवसर

शेयर करें

जामुल // अदाणी कौशल विकास केंद्र, जामुल क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहा हैं। एसीसी जामुल में सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत चलाए जा रहे कौशल विकास के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को उनके सफल प्रशिक्षण के बाद देशभर की कंपनियों से नौकरी की पेशकश मिलने लगी हैं। इसी शृंखला में एक उल्लेखनीय उपलब्धि के तहत् अदाणी कौशल विकास केंद्र के जामुल केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे 34 प्रशिक्षुओं को बेंगलुरु की दो कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले हैं। एएसडीसी में चलाए जा रहे रेफ्रिजरेशन और एसी रखरखाव कोर्स से 19, रिटेल सेल्स एसोसिएट प्रोग्राम से 14 और जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (जीडीए) कोर्स से 01 ने प्रसिद्ध कंपनियों में आशाजनक नियुक्तियां हासिल की हैं।

गर्व का क्षण तब आया है जब अदाणी कौशल विकास केंद्र जामुल के इन प्रशिक्षुओं ने बेंगलुरु में याजाकी इंडिया में ₹14,000 के प्रतिस्पर्धी वेतन की पेशकश के साथ नौकरी हासिल की साथ ही जंबोटेल इंडिया, बेंगलुरु में भी, ₹17,102 के आकर्षक पैकेज के साथ नौकरी पाने में सफल हुए। इसके अलावा इन्हें अतिरिक्त लाभ के रूप में, आवास और फैक्ट्री परिसर में सब्सिडी वाली कैंटीन सुविधाएं भी प्राप्त होगी। उनके आशा के अनुरूप सफलता मिलने से अब ये सभी अपने आजीविका के बेहतरी की यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हैं। जो इन प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक नए चरण की शुरुआत का प्रतीक है।

गौरतलब है कि अदाणी कौशल विकास केंद्र जामुल ने अपनी व्यापक सफलता को दर्शाते हुए, संस्थान में रेफ्रिजरेशन और एसी रखरखाव, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट और रिटेल सेल्स एसोसिएट जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 240 प्रशिक्षुओं को नामांकित किया है। इनमें से 105 प्रशिक्षुओं को याजाकी इंडिया बैंगलोर, जंबोटेल इंडिया बैंगलोर, सहित रिलायंस ट्रेंड्स, रायपुर, श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल, भिलाई और स्पर्श हॉस्पिटल, भिलाई की प्रतिष्ठित कंपनियों में सफलतापूर्वक नियुक्त किया गया है।

यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को एक मूल्यवान कौशल के साथ सशक्त बनाने और पेशेवर कार्यबल में उनके एकीकरण को सुविधाजनक बनाने के प्रति अदाणी कौशल विकास केंद्र, जामुल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply