जामुल पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने शिवपुरी से  रिंगनी रोड तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य किया निरीक्षण तथा अधिकारीयो को दिया निर्देश

शेयर करें

जामुल|  जामुल नगर पालिका में शिवपुरी से  रिंगनी रोड तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसका निरीक्षण जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया। यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।  ठाकुर ने बताया कि नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 16, 17, 18 एवं सुरडुंग के वार्ड 19 एवं 20 से यह रोड होकर  गुजर रही है। एवं कई स्थानों पर  पुलिया निर्माण भी  कार्य भी चल रहा है। जो कि यह मार्ग ग्राम रिंगनी तक जायेगा ठाकुर ने रोड निर्माण के ठेकेदार को निर्देश दिया है। की बारिश के पूर्व यह रोड का कार्य पूर्ण हो जाये ताकि बरसात में किसी भी प्रकार का आवागमन करने नागरिकों को परेशानी ना हो। साथ ही इसकी गुणवत्ता का भी पुरा ध्यान रखें। जिससे लम्बे समय तक इसका लाभ मिल सकें। गौरतलब हो कि यह मार्ग पहले मात्र दस फीट का था भारी वाहनों के ज्यादा चलने से जर्जर हो चूका था। वर्तमान में उक्त मार्ग को चालीस फीट चौडाई के साथ पूर्ण रूप से नया बनाया जा रहा है  पालिका क्षेत्र में जनता के अपेक्षानुसार अनेक कार्य सम्पादित होंगे। निरीक्षण के दौरान पार्षदगण चुम्मन वर्मा, तिलेश्वर देवांगन, लवली सिंह, राजेश यादव उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने किया था चूहे मारने की दवा का सेवन ।
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल //  20 सितंबर को एसीसी कॉलोनी जामुल में अंजना शर्मा द्वारा अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का…

    और पढ़ें
    सेवा ज्योति भव्य यात्रा जामुल पालिका में निकाला गया
    • October 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका जामुल क्षेत्र में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सेवा ज्योति भव्य यात्रा निकाला गया जो नगर भ्रमण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply