भाजपा जामुल मण्डल किसान मोर्चा ने की बैठक सम्पन्न

शेयर करें

भाजपा जामुल मण्डल किसान मोर्चा ने की बैठक सम्पन्न

जामुल ।। भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल किसान मोर्चा जामुल मंडल की बैठक मंगलवार को वार्ड क्रमांक 19 सुरडूंग के वर्मा भवन में किया गया । इसमें मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेई, और जिला के वरिष्ठ नेता फनेन्द्र पांडेय तथा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां भारती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर बैठक प्रारंभ किया गया । अतिथियों का स्वागत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के टीकम साहू तथा किसान मोर्चा के हानूराम वर्मा द्वारा अबीर लगाकर किया गया । तत्पश्चात फनेन्द्र पांडे जी ने कहा प्रदेश की सरकार किसानों को झूठे वादे देकर परेशान कर रही है । समय पर खाद , खाद की कीमत में बढ़ोतरी और धान उपार्जन केंद्र में बारदाना की कमी और अनेक प्रकार की समस्या इस सरकार द्वारा किसानों के लिए किया है आज की बैठक परिषद मुख्य रूप से किसानों की समस्या सुनने के लिए किया गया है । जिला अध्यक्ष श्री निश्चय वाजपेई ने कहा आज तक के मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में तीन कानून बनाए गए हैं । जिसमें किसान अपनी आय को दोगुनी कर सकती है ।जो किसान बनकर आज दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं वह सिर्फ बिचौलिए हैं और अपने स्वार्थ के लिए अंतरराष्ट्रीय फंड द्वारा आंदोलन कर रहे हैं और जिसमें राज्य सरकार भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं जो कि अनुचित है राज्य सरकार को चाहिए कि किसानों की हितैषी बनकर सरकार में आये ढाई साल में किसानों का सिर्फ शोषण किया है । छत्तीसगढ़ में लगभग धान उपार्जन की दृष्टि से 80 प्रतिशत लोग किसान हैं इनके धान की कीमत की बोनस को वर्तमान सरकार अभी तक नहीं दिया है और अभी वर्तमान में बेचे गए धान की राशि भी बहुत विलंब से लगभग हमें प्राप्त हुआ है हम सरकार को आगाह करना चाहते हैं कि किसानों की सही व्यवस्था जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कर रही थी उसी प्रकार किया जाए और किसान इसका फायदा भरपूर उठा सके। धान बेचने के लिए रकबा में कटौती सरकार द्वारा किया गया इससे किसान परेशान हुए यहां तक भाजपा द्वारा आंदोलन भी किया गया तब भी सरकार की कान में जूं नहीं रेंगी । हम सबकी किसान एक हो करके अपनी धानका मूल्य और अनेक प्रकार के जो किसानों की समस्या होती है उसको सरकार को बताकर उस समस्याओं का निराकरण आंदोलन के द्वारा करना है मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा प्रदेश की सरकार किसान विरोधी सरकार है झूठे वायदे देकर सरकार में बैठी है क्योंकि किसान इन्हें सही समय पर जवाब देगी हम आंदोलन के माध्यम से सरकार को बताना चाहते हैं कि हम किसानों जो समस्याएं इस वर्ष रहा वह आने वाले वर्षों में ना हो । बैठक में मुख्य रूप से अश्वनी यादव, चुम्मन वर्मा, टीकम निशाद, तुलाराम टंडन, हनुराम वर्मा, कुंज लाल वर्मा, हेम शंकर साहू, रामजी साहू, शेरू साहू, गौ तरिया देश लहरे, राम वर्मा कुंवर सिंह वर्मा, राजेश यादव, चैतराम साहू, अरुण कुमार साहू, सत्यदेव पटेल, आत्माराम वर्मा, विश्वेश्वर वर्मा तथा नगर के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।

Related Posts

जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
  • July 26, 2026

शेयर करें

शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

और पढ़ें
संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
  • July 26, 2026

शेयर करें

शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *