एफटीआईआई ने फिल्म मेकिंग पर जिले के छात्रों की शुरू की ऑनलाईन ट्रेनिंग

शेयर करें

रायगढ़ l कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं/प्रतिभागियों के लिए भारत की प्रतिष्ठित संस्था फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आफ  इंडिया एफटीआईआई द्वारा छात्र-छात्राओं को कौशल विकास पाठ्यक्रम के तहत दिए जाने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुभारंभ हुआ।
21 से 25 फरवरी तक चलने वाले उक्त पांच दिवसीय ऑनलाइन कोर्स के प्रथम दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ कलेक्टर भीम सिंह, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, डीईओ रायगढ़ आर.पी.आदित्य की उपस्थिति में हुआ। विदित हो कि उक्त पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो कोर्स होंगे जिसमें प्रथम कोर्स फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स तथा द्वितीय कोर्स बेसिक कोर्स इन स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग का होगा। उक्त दोनों कोर्स का प्रशिक्षण भारत की प्रतिष्ठित संस्था फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ  इंडिया पुणे के द्वारा करवाया जा रहा है। विदित हो कि इससे पूर्व इस संबंध में कलेक्टर भीम सिंह व सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के डायरेक्टर श्री संदीप सहारे व कोर्स इनचार्ज प्रोफेसर अश्वनी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर ट्रेनिंग प्रोग्राम को अंतिम रूप रेखा दी थी।
उल्लेखनीय है कि प्रथम कोर्स फिल्म एप्रिसिएशन फिल्मेकिंग के सभी पहलुओं के बारे आधारित है। इसमें एक फिल्म को तैयार करने के लिए आवश्यक सभी विधाओं डायरेक्शन, एडिटिंग, साउंड डिजाइन, आर्ट डायरेक्शन, कास्टिंग के बारे में छात्र छात्राओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। आज स्मार्टफोन से मूवी मेकिंग एवं ब्लॉगिंग जो काफी ट्रेंड में है इस पर आधारित कोर्स के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन से फिल्म निर्माण की ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर भीम सिंह का कहना है कि जिले के छात्र-छात्राओं के लिए देश की इतनी प्रतिष्ठित संस्था एफटीआईआई द्वारा फिल्म मेकिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है जिससे, जिले के छात्र-छात्राएं एक नया स्किल सेट सीखेंगे। साथ ही उन्हें एक बेहतर एक्स्पोजर भी मिलेगा। सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ डॉ.रवि मित्तल का कहना है कि जिले में रहने वाले अनुसूचित जनजाति प्रतिभागियों के लिए एफटीआई द्वारा मुफ्त में फिल्म आधारित कौशल पाठ्यक्रम अंतर्गत दो कोर्स का ऑनलाइन मोड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे बच्चे स्वयं फिल्म मेकिंग से संबंधित विभिन्न तकनीक व कौशल से परिचित होंगे। कोर्स पूर्ण करने के पश्चात बच्चों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदाय किए जाएंगे। उक्त प्रशिक्षण बच्चों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोडऩे का एक बेहतर प्रयास है। इससे वे प्राप्त जानकारी व कौशल का भविष्य में व्यवसायिक उपयोग करने में सक्षम होंगे व उक्त प्रशिक्षण उन्हें रोजगार प्रदान करने में भी सहायक होगा।
उल्लेखनीय है कि उक्त पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा, जिसमें प्रथम सेशन पूर्वान्ह 11 से दोपहर 1 बजे तक, लंच ब्रेक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तथा द्वितीय सेशन अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 तक का होगा। विदित हो कि लंच ब्रेक के दौरान जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ रमेश देवांगन एवं एपीओ समग्र शिक्षा रायगढ़ भुवनेश्वर पटेल व आलोक स्वर्णकार द्वारा बच्चों से कोर्स के तकनीकी बिंदुओं से संबंधित उनकी शंकाओं पर चर्चा परिचर्चा कर बच्चों के संदेह को दूर करते हुए समाधान सुझाए जाएंगे। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस विष्णु चरण गुप्ता शासकीय महाविद्यालय पुसौर रायगढ़ के 40 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण में भाग लिए। पहला कोर्स फिल्म एप्रिसिएशन हेतु 50 प्रतिभागियों का चयन करते हुए टेक्निकल पर्सन के रूप में लेफ्टिनेंट डॉ.शारदा घोगरे सहायक प्राध्यापक किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ तथा द्वितीय कोर्स बेसिक कोर्स इन स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग के लिए 40 प्रतिभागियों का चयन करते हुए टेक्निकल पर्सन के रूप में वत्स भोय सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय पुसौर रायगढ़ को नियुक्त किया गया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply