जामुल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जामुल नगर की शाखा द्वारा आज 16 फरवरी को माघी पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास जी की जयंती समारोह मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम संत रविदास जी के छायाचित्र में माल्यर्पण किया गया तथा पूजा अर्चना के पश्चात नगर संघचालक केदारराम साहू ने रविदास जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री संत गुरु रविदास जी 15वें सदी के एक महान संत, दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक और भगवान के अनुनायी थे।वो एक बहुत ही महान निर्गुण संप्रदाय के संत थे।
जिला कार्यवाह दिलेश्वर उमरे कहा सतगुरु रविदास (रैदास) समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने वाले संत रविदास जी भारत के उन महापुरुषों में से एक थे जिन्होंने अपने कर्म और वचनों से सभी को अच्छाई, परोपकार और भाई चारे का सन्देश दिया है। उन्होंने अपनी अपनी रचनाओं एवं रूहानी आवाज़ से गाये गीतों एवं भजनों से सारे संसार को सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम का आभार करते हुए जिला सेवा प्रमुख नेतराम साहू ने रविदास जी के विचार बताते हुए कहा कोई भी व्यक्ति किसी जाति में जन्म के कारण नीचा या छोटा नहीं होता है। किसी व्यक्ति को निम्न उसके कर्म बनाते हैं। इसलिए हमें सदैव अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। हमारे कर्म सदैव ऊंचे होने चाहिए। इस दौरान जीतेेश देवांगन वेदप्रकाश निर्मल, तिलक यादव, टिकेश्वर निसाद, इंद्रजीत यशराज ,हिमांशु उपस्थित रहे।








