बसंत पंचमी के अवसर पर सम्मानित हुए जामुल के 20 वार्डो के पार्षद एवं समाजसेवी

शेयर करें

तरूण सांस्कृतिक परिषद ने मनाया बसंत पंचमी

जामुल । बसंत पंचमी के पावन पर्व पर तरुण सांस्कृतिक परिषद लक्ष्मी पारा जामुल द्वारा नगर पालिका परिषद जामुल के नवनिर्वाचित पार्षदों अध्यक्ष उपाध्यक्ष समाज सेवक मितानिन का सम्मान किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष ने कहा जामुल नगर के इतिहास में यह पहला समिति है जिन्होंने इतने बड़े कार्यक्रम कर सभी 20 पार्षदों का एवं मितानिन समाज सेवक साल श्रीफल मोमेंटो देकर सम्मान किया इस तरह का समिति लगभग आसपास क्षेत्र में नहीं देखने को मिलता है यह समिति लगातार कई वर्षों से कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जनसेवा एवं छोटे बड़ों का मान सम्मान इस समिति के द्वारा किया जाता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष रेखराम बंछोर ने कहा मैं इस समिति से शुरू से जुड़ा हुआ हूं समिति के पदाधिकारी से लेकर सदस्यगण हमेशा कोई भी कार्यक्रम होता है तो सब मिलकर बढ़-चढ़कर कार्यक्रम करवाते हैं सभी का मान सम्मान करते हैं यही इस समिति की खासियत है तरुण स्वास्तिक परिषद के अध्यक्ष नारायण सिंह मेश्राम ने संचालन करते हुए कहा शुरू से ही जन सेवा का कार्य करने वाले रेखराम बंछोर का का विशेष सहयोग रहता है सभी के सहयोग से बड़े से बड़े कार्यक्रम इस मंच पर करते आए हैं और सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवक अच्छे कार्य करने वाले मितानिन एवं सफाई कर्मियों का मान सम्मान इस समिति के द्वारा किया जाता है इस अवसर पर ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष सुनीता चेन्नवार, रेखराम बंछोर का श्रीफल मोमेंटो के द्वारा सम्मान किया गया
इसी तरह सभी पार्षद सबीहा करीम खान, खमन सिंह ठाकुर, दीपक गुप्ता, संजय दशहरे, अश्वनी साहू, सरोजिनी चंद्राकर, के राजू, कविता विश्वाल राम दुलारे साहू उर्फ गुल्ली एवं मितानिन शिवानी मेश्राम, कुंती देवांगन, सुनीता देवांगन,।प्रतिमा साहू सांसद प्रतिनिधि हलधर साहू, मेघनाथ साहू सरस बर्मन, करीम खान, महेश बर्मन, हेमंत विश्वाल, लेखराम साहू, लक्ष्मीनारायण क्षत्रिय, नूतन वर्मा अनुराधा शर्मा, आदि का साल श्रीफल से सम्मान किया गया इस अवसर पर प्रभारी अध्यक्ष दुर्गा दास मानिकपुरी, विक्की बंछोर, रवि सिंह, मना घोष सह प्रभारी अध्यक्ष कमल सिंह ,गर्ग नारायण वर्मा, बलेश निर्मलकर, मनोज देवांगन, पीयूष चौहान, अभिलाष राय श्रीमती, जानकी मानिकपुरी, रेखा गौतम, अनु क्षत्रिय, शशि मानिकपुरी आदि उपस्थित थे

  • Related Posts

    पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने किया था चूहे मारने की दवा का सेवन ।
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल //  20 सितंबर को एसीसी कॉलोनी जामुल में अंजना शर्मा द्वारा अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का…

    और पढ़ें
    सेवा ज्योति भव्य यात्रा जामुल पालिका में निकाला गया
    • October 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका जामुल क्षेत्र में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सेवा ज्योति भव्य यात्रा निकाला गया जो नगर भ्रमण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply