भिलाई । वार्ड क्रमांक 02 स्मृति नगर में भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप मुकेश अग्रवाल चुनाव लड़ रहे है।आज कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय वैशाली नगर से विधायक विधारतन भसीन भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिला के महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी जी,शंकरलाल देवांगन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चय बाजपेयी सहित वार्ड क्रमांक 02 के सम्मानीय नागरिकगण एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।








