जामुल पालिका चुनाव,वार्ड 3 में रोमाचंक मुकाबला रेखराम बंछोर के साथ भाजपा के बागी हरीश और अश्वनी के बीच टक्कर

शेयर करें

जामुल। नगर पालिका परिषद जामुल के चुनावी मैदान में प्रत्याशीयो ने किया सघन प्रचार शुरू जामुल पालिका चुनाव में 20 वार्डो में कुल 87 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जामुल के बहुचर्चित वार्ड नंबर 3 से पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है वही भाजपा से मंडल महामंत्री अश्वनी यादव भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में बने हुए हैं। कांग्रेस से तीरथ साहू को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। पालिका उपाध्यक्ष हरीश वर्मा इसी वार्ड से अभी वर्तमान में पार्षद है किन्तु भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में भाजपा के ही बागियों ने चुनावी समीकरण को रोमांचक मैदान में ला दिया है ।

वार्ड क्रमांक 3 से ही रेखराम बंछोर अत्यंत सहज सरल मिलसार प्रतिभा के जाने जाते हैं पूर्व में 10 वर्षो तक नगर पालिका अध्यक्ष के कुर्सी पर काबिज रहे और इसी वार्ड से बंछोर की पत्नी जामिन बंछोर भी पार्षद रह चुकी है लंबे अरसे से राजनीतिक जीवन में सक्रिय होने के कारण से आज भी इस वार्ड में बंछोर के समर्थकों का खाश दखल भी माना जाता है । वार्ड 6 से पूर्व पार्षद रहे अश्वनी यादव सामाजिक कार्यों में सदैव तत्पर रहते हैं किन्तु इस 3 नंबर वार्ड से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के तीरथ साहू भी सरल छवि के रूप मे जाने जाते हैं। बीजेपी से पार्षद रहे वर्मा भी इस वार्ड में पिछले दो पंचवर्षीय से इस वार्ड का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं लेकिन इन सभी उम्मीदवारों में जनता के बीच अपना विश्वास किसने अधिक प्राप्त किया है ये तो अभी मतदाता के मत का दान होने पर चुनाव के परिणाम आने से ही पता चलेगा जो कि अभी भविष्य के गर्त में है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जामुल पालिका में ‘अध्यक्ष की कुर्सी’ के लिए सियासी घमासान!
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसामान्य महिला सीट ने बदले समीकरण, भाजपा में 7 नामों की चर्चा तो कांग्रेस में 6 दावेदार सक्रिय; पूर्व अध्यक्षों के परिवार, अनुभवी पार्षद और नए चेहरों के बीच…

    और पढ़ें
    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply