पाकिस्तान टीम ने प्रैक्टिस के दौरान क्रिकेट मैदान पर लगाया अपना झंडा

शेयर करें

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले विवाद शुरू हो गया है। मंगलवार को पाकिस्तान की टीम ढाका में अभ्यास कर रही थी। इस दौरान उसने अपना राष्ट्रीय ध्वज भी मैदान पर लगाया था। जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट फैंंस ने नाराजगी जताई है।

टी-20 विश्व कप 2021 में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने वाली पाकिस्तान की टीम कुछ दिन पहले बांग्लादेश दौरे पर पहुंची हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले विवाद शुरू हो गया है। मंगलवार को पाकिस्तान की टीम मीरपुर ढाका में अभ्यास कर रही थी। इस दौरान उसने मैदान पर अपना राष्ट्रीय ध्वज गाड़ दिया। जिसके चलते विवाद हो गया है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा।

पाकिस्तान की इस हरकत पर बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस ने नाराजगी जताई है। वहां के एक प्रशंसक ने फेजबुक पर लिखा, विश्व की कई टीमें अब तक बांग्लादेश का दौरा कर चुकी हैं, और बहुत से मैच खेले गए हैं, किसी भी टीम ने अभ्साय के दौरान मैदान पर अपनी राष्ट्रीय ध्वज नहीं गाड़ा, लेकिन ऐसा क्यों किया गया यह क्या संकेत देता है। यह मामला सोशल मीडिया पर ज्यादा तूल पकड़ रहा है।

विवाद को आगे बढ़ता देख पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सफाई दी है। पीसीबी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा, उन्होंने पिछले दो महीनों से अभ्यास सत्र के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लगाने की प्रथा शुरू  की है। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं बांग्लादेश के कुछ क्रिकेट फैंस ने टीम को लौट जाने के को कहा है।

पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश दौरे पर तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई है। पाकिस्तान की टीम हाल ही में बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची है। दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 19 ऩवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के दरम्यान दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply