टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ-साथ हेड कोच रवि शास्त्री का भी सफर समाप्त

शेयर करें

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ-साथ हेड कोच रवि शास्त्री का सफर भी समाप्त हो गया। शास्त्री का टीम इंडिया के साथ बतौर हेड कोच ये आखिरी असाइंनमेंट रहा। अब पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के नए हेड कोच के रूप में नजर आएंगे। शास्त्री अब IPL टीम के साथ बतौर कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शास्त्री IPL से जुड़ी नई टीम CVC कैपिटल्स के हेड कोच बन सकते हैं।

शास्त्री एंड कंपनी को किया गया अप्रोच
अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के मालिक CVC कैपिटल्स ने रवि शास्त्री और भारतीय टीम में उनके सहयोगी बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ संपर्क किया है। हालांकि, अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। CVC ने जब शास्त्री और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ अप्रोच किया था, तब वह टीम इंडिया के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में व्यस्त थे और टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद फैसला करने का समय मांगा है।

अब भारत के लिए ये टूर्नामेंट समाप्त हो गया है, ऐसे में रवि शास्त्री IPL टीम के कोच बनने को लेकर जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

किसकी है CVC कैपिटल्स
CVC कैपिटल पार्टनर्स एक प्राइवेट इक्विटी और इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी फर्म है। इसका यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भारी निवेश है। CVC की काफी लंबे समय से स्पोर्ट्स में रुचि रही है। कुछ समय पहले इसने स्पेनिश फुटबॉल लीग लालीगा में हिस्सेदारी खरीदी थी। यह रग्बी, वॉलीबॉल, टेनिस, मोटो जीपी और फॉर्मूला वन में भी शामिल रहा है।

अगले सीजन में 10 टीमें लेंगी हिस्सा
अगले सीजन से IPL में आठ की बजाए 10 टीमें नजर आएंगी। अहमदाबाद के अलावा दूसरी नई टीम लखनऊ से होगी। संजीव गोयनका के RPSG समूह ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7090 करोड़ में खरीदा है। वहीं, CVC कैपिटल्स को अहमदाबाद टीम को 5625 करोड़ में खरीदा है। साथ ही मैच भी 60 के जगह 74 खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के लिहाज से बात करें तो दो टीमें बढ़ने से कम से कम 45 से 50 नए खिलाड़ियों को IPL में खेलने का मौका मिलेगा। इनमें भी 30 से 35 युवा भारतीय खिलाड़ी होंगे।

शास्त्री का कोचिंग अनुभव
रवि शास्त्री की साल 2017 में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक का सफर तय किया था। शास्त्री के कार्यकाल में टीम इंडिया ने लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply