दिनेश कार्तिक ने एमएस धोनी से की इयोन मोर्गन की तुलना

शेयर करें

T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने लगभग प्रवेश कर लिया है, क्योंकि इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम चार में से चार मैच जीत गई है और टीम का नेट रन रेट भी बेहतर है। इंग्लैंड की टीम के इसी प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इयोन मोर्गन की तारीफ की है। दिनेश कार्तिक ने इयोन मोर्गन को इंग्लैंड की टीम का एमएस धौनी करार दिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स में दिनेश कार्तिक भी मोर्गन की कप्तानी में खेल चुके हैं और मोर्गन दिनेश कार्तिक की कप्तानी में खेले हैं। मंगलवार को दिनेश कार्तिक ने कहा है कि जिस तरह भारत के लिए धौनी थे, उसी तरह इंग्लैंड के लिए मोर्गन हैं। दिनेश कार्तिक ने मोर्गन की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा है कि इंग्लैंड को यूएई में जारी टी20 विश्व कप में हराना कठिन है। इंग्लैंड ने पहले और बाद में दोनों तरह से बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता है।

दिनेश कार्तिक ने ट्वीट करते हुए लिखा, “एमएस धौनी भारत के लिए वही हैं, जो इंग्लैंड के लिए इयोन मोर्गन हैं। इयोन मोर्गन ने शानदार नेतृत्व किया। कल भी शानदार। इस टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इस समय इंग्लैंड है।” जोस बटलर ने अपना पहला शतक जमाया और इसी के दम पर सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 26 रन से हरा दिया। बल्ले से भले ही अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।

वहीं, मैच के बाद जोस बटलर ने कहा, “मुझे लगता है कि धैर्य रखना महत्वपूर्ण था (जब इंग्लैंड ने शुरुआती विकेट गंवाए थे), लेकिन मैं मोर्गन के साथ साझेदारी करने में कामयाब रहा। मुझे पारी की शुरुआत में यह वास्तव में कठिन लगा। एक समय ऐसा भी था जब हम 120 रन के आंकड़े तक पहुंचने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन फिर हम आगे बढ़े और 160 से अधिक का स्कोर बनाया। मैं उसी बल्ले का इस्तेमाल करता हूं, यहां तक कि नेट्स में भी। यह अच्छा लग रहा है।”

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply