सुबह सवेरे निरीक्षण में निकले आयुक्त ने पेयजल को लेकर रहवासियों से लिया फीडबैक

शेयर करें

भिलाई नगर / निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे आज सुबह वार्ड के निरीक्षण में राधिका नगर वार्ड क्रमांक 4 क्षेत्र पहुंचे, वहां उन्होंने पेयजल को लेकर रहवासियों से फीडबैक लिया। इसी दरमियान पौधे में पानी डालते हुए एक व्यक्ति से आयुक्त ने चर्चा की। उस व्यक्ति ने बताया कि पानी भरपूर मात्रा में प्रेशर के साथ मिल रहा है, पहले से पानी की समस्या का समाधान हुआ है। व्यक्ति ने आयुक्त को सुझाव देते हुए अनुरोध किया कि पर्याप्त मात्रा में पानी आने के कारण पानी के समय में कटौती की जा सकती है। आयुक्त सर्वे ने संजय नगर तालाब के सफाई का निरीक्षण किया वही उन्होंने मोहल्ले की सफाई व्यवस्था देखी। फटाका मार्केट भी पहुंचे स्थल का अवलोकन किया, उन्होंने त्योहारी सीजन को देखते हुए मार्केट क्षेत्रों में ट्रैफिक एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश जोन आयुक्त को दिए हैं। सभी जोन आयुक्त एवं संबंधित कर्मचारियों को फील्ड में मुस्तैद रहने कहा है। निरीक्षण के दौरान चंदन शर्मा एवं महेंद्र गंधर्व मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का दिया मंत्र
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर सभी 70 वार्डों में जीत का लक्ष्य साधने का किया आह्वान भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव…

    और पढ़ें
    पार्षद मनीष यादव ने विधायक ललित चंद्राकर से की सौजन्य मुलाकात – ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाई
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर रिसाली वार्ड-25 आशीष नगर के पार्षद मनीष…

    और पढ़ें

    Leave a Reply