भारत टी20 विश्व कप से बाहर या अब भी सेमीफाइनल की उम्मीदें हैं बाकी

शेयर करें

मुम्बई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में दो नई टीमों के शामिल होने से एक बड़ी नीलामी रखी जाएगी। इसमें कई टीमें भी बदलाव करेंगी। फ्रेंचाइजी को नीलामी से पहले तय संख्या में कुछ खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति दी गयी है। आईपीएल 2022 के लिए होने वाली इस मेगा-नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी अपने अहम खिलाड़ियों को बनाए रखना चाहेंगी। एक फ्रेंचाइजी को 4 खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति होगी, जबकि दो नई टीमों को नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों के चयन की अनुमति रहेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ फ्रेंचाइजी अपने युवा खिलाड़ियों को भी बरकरार रख सकती है। युवा खिलाड़ी ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ को आईपीएल टीमें बरकरार रख सकती हैं। ईशान मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं जबकि ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं जबकि पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की खराब फार्म को देखते हुए मुंबई उसे शायद ही बरकरार रखेगी। ऋतुराज ने इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। वहीं ईशान का इस सत्र में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह 241 रन ही बना पाए। पृथ्वी ने 479 रन बनाए। ऋतुराज 20 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए थे और फ्रेंचाइजी उन्हें बनाए रखना चाहेगी। सीएसके ने कहा है कि वह कप्तान के तौर पर महेन्द्र सिंह धोनी को बरकरार रखेगी। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी उनकी टीमें आरसीबी और मुम्बई इंडियंस बरकरार रखेगी।
भारतीय क्रिकेट टीम को आइसीसी विश्व कप के लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। रविवार 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 8 से हार मिली। इससे पहले पाकिस्तान से भी 10 विकेट से टीम इंडिया को हार मिली थी। इन दो लगातार हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। वैसे पूरी तरह से अब भी भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है।

रविवार को भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से नाकाम रही और महज 110 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई। न्यूजीलैंड ने बड़ा आसानी से 14.3 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस करो या मरो के मुकाबले में भारतीय टीम के हार से राह मुश्किल हो गई। वहीं न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल की डगर इस जीत के बाद आसान हो गई।

भारत को बड़े अंतर से जीतने होंगे तीनों मैच

अब आगे भारत को अफगानिस्तान, स्काटलैंड और नामीबिया के खिलाफ खेलना है। 3 नवंबर को अफगानिस्तान से, 5 नवंबर को स्काटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ यह मुकाबले खेले जाएंगे। इन तीनों मैच में भारत को कम से कम 70 रन से जीत हासिल करने की जरूरत है जिससे नेट रन रेट के मामले में परेशानी नहीं आए।

उलटफेर की करनी होगी उम्मीद

भारत के पहुंचने की उम्मीद तभी बन सकती है जब क्वालीफायर खेलकर सुपर 12 में पहुंची नामीबिया और स्काटलैंड की टीम न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो। इस वक्त जो समीकरण तैयार हो रहा है उसके लिहाज से भारत तीन मैच जीतकर 6 अंकों तक पहुंच सकता है। अफगानिस्तान को भारत हराए और वह न्यूजीलैंड से भी हार जाए तो 4 अंकों पर रह जाएगी। न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान को हरा दे और फिर स्काटलैंड या नामीबिया से हार जाए तो वह अधिकतम 6 अंकों पर रहेगी। इन सबके बाद भी अगर भारतीय टीम नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से बेहतर हुई तभी आगे पहुंच पाएगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply