बोल्ट ने दी टीम इंडिया को चेतावनी

शेयर करें

नई दिल्ली: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना कर चुकी हैं. विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 10 विकेट से और केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया. मैच से पहले कीवी बॉलर ट्रेंट बोल्ट ने शाहीन अफरीदी जैसा प्रदर्शन करने की चेतावनी देकर भारतीय टीम को हिला डाला था. लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बोल्ट को अपने आक्रामक अंदाज में जवाब दिया है.

कोहली ने किया पलटवार
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पलटवार करते हुए बोल्ट को जबाब दिया है. उन्होंने कहा, ‘हम अच्छे गेंदबाजों के खिलाफ उतरेंगे. यह सब इस बात पर डिपेंड करता कि मैदान और मानसिकता को हम कैसे लेते हैं. अगर ट्रेंट बोल्ट पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहीन अफरीदी जैसा प्रदर्शन करने को बेताब हैं, तो हम उसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. हम न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत समय पहले खेले थे.’भारत के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर बोल्ट ने कहा, ‘पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने जिस तरह की बॉलिंग की, एक बाएं हाथ के गेंदबाज के तौर पर उसे देखना मेरे लिए शानदार था. मेरी गेंद में गति भी है और गेंद स्विंग भी करती है. मैं उम्मीद करता हुं कि जो उस रात शाहीन ने किया. मैं भी वही कारनामा दोहरा सकूं.’ आपको बता दें कि बोल्ट ने आईपीएल (IPL) में शानदार प्रदर्शन किया था. वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का खराब रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज तक न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों देशों के बीच दो मैच हुए है, जिसमें कीवी टीम ने ही बाजी मारी है. भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद जिंदा रखेगी. भारत के लिए ये मैच करो या मरो वाला है.

बदला चुकाने का मौका
भारतीय टीम कीवी टीम के खिलाफ मैच जीतकर इतिहास बदलना चाहेगी. वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी कीवी टीम ने भारतीय टीम को धूल चटाई थी. टीम इंडिया आज का मैच जीतकर सब हिसाब चुकता करना चाहेगी.

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply