अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को दिया जाता है ब्याज

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के तहत विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में अतिरिक्त सुरक्षानिधि (डिपाजिट मनी ) की गणना कर बिजली बिल के माध्यम से राशि जमा कराई जाती है। यह गणना उपभोक्ताओं की पिछले 12 माह की विद्युत खपत के आधार पर की जाती है। इस जमा राशि पर बैंक से भी अधिक दर पर ब्याज उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाता है। बीते वर्ष अतिरिक्त सुरक्षा निधि पर 188.53 करोड़ रुपए का ब्याज उपभोक्ताओं के बिल में समायोजित किये गए।

उपभोक्ता व्दारा अधिक खपत करने पर अतिरिक्त सुरक्षा निधि जमा कराने का नियम नया नहीं है, बल्कि अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के समय यह लागू है। उपभोक्ता की खपत का विश्लेषण कर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अतिरिक्त सुरक्षा निधि की गणना करता है। प्रावधान के अनुसार दो महीने यानी 60 दिवस की औसत विद्युत खपत के देयक के बराबर सुरक्षानिधि जमा कराया जाता है। साल में जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत बढ़ जाती है, केवल उनसे अतिरिक्त सुरक्षा निधि ली जाती है।

इसकी गणना पहले से जमा सुरक्षा निधि और निर्धारित राशि के बीच अंतर होने पर ही अतिरिक्त सुरक्षा निधि की मांग उपभोक्ता से की जाती है। यह राशि बिजली खपत का शुल्क नहीं होता है, बल्कि उपभोक्ता की जमानत राशि है। इस वर्ष प्रदेशभर 9 प्रतिशत से भी कम उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षा निधि ली गई है। प्रदेश में 67.57 लाख उपभोक्ता हैं, जिनसे केवल 6 लाख 18 हजार उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुरक्षा निधि जमा कराई जानी है।
यदि उपभोक्ता की खपत कम हो, तब उसे अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल में समायोजित कर लौटाई भी जाती है।

यह सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं ,बल्कि उपभोक्ता की डिपाजिट मनी है, जिसे कनेक्शन बंद करने की दशा में लौटाया जाता है। इस पर उपभोक्ता को हर साल बैंक के सेविंग खाते से मिलने वाली दर से भी अधिक दर पर ब्याज दी जाती है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नियमानुसार इसमें इस साल 5.75 प्रतिशत की दर से ब्याज प्रदान किया गया है, जिसे मई महीने के बिल में समायोजित कर हर उपभोक्ता को ब्याज दिया गया है। इसकी राशि 188.53 करोड़ रुपए है। यह बैंक से मिलने वाली ब्याज दर से अधिक है। कनेक्शन स्थायी रूप से बंद होने पर बकाया देयकों का समायोजन करने के बाद सुरक्षा निधि उपभोक्ता को वापस कर दी जाती है।

इसलिए आवश्यक है सुरक्षानिधि

डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की मासिक विद्युत खपत का देयक अगले माह जारी किया जाता है। इसके बाद उपभोक्ताओं को देयक की राशि जमा करने के लिए 15 दिवस का अतिरिक्त समय भी दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग दो माह का समय लग जाता है। इसी अवधि को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 60 दिवस की औसत विद्युत खपत के देयक के बराबर सुरक्षानिधि जमा करने का प्रावधान किया है।

किस्तों में भी जमा कर सकते हैं अतिरिक्त सुरक्षानिधि

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षानिधि की राशि किस्तों में जमा करने का प्रावधान भी किया गया है। उपभोक्ता अपने वितरण केंद्र में जाकर इसे किश्तों में जमा करने का आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत उच्चदाब विद्युत उपभोक्ताओं के अनुरोध पर संबंधित क्षेत्रीय मुख्य अभियंता को अतिरिक्त सुरक्षानिधि की राशि किस्तों में जमा करने की सुविधा प्रदान की जाती है। अतिरिक्त सुरक्षानिधि की गणना, पूर्व में जमा राशि तथा वार्षिक विद्युत खपत के आधार पर की जाती है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का दिया मंत्र
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर सभी 70 वार्डों में जीत का लक्ष्य साधने का किया आह्वान भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव…

    और पढ़ें