भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर  शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित की गई सरकारी जमीन

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ निरंतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रशासनिक मुस्तैदी का परिचय देते हुए धमधा तहसील के ग्राम बसनी में शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराकर सुरक्षित कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम बसनी में लंबे समय से कुछ रसूखदार ग्रामीणों द्वारा शासकीय जमीनों पर झटका तार लगाकर और अवैध रूप से धान की फसल (खरीफ व रबी) बोकर कब्जा किया गया था।

इस गंभीर शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार धमधा द्वारा हल्का पटवारी से अतिक्रमण प्रतिवेदन मंगाया गया, जिसके बाद दर्ज अतिक्रमण प्रकरण में गहन जांच व सुनवाई करते हुए अनावेदकों के खिलाफ विधिवत बेदखली आदेश पारित किया गया। इस आदेश के परिपालन में विगत 22 जून 2026 को राजस्व विभाग ने ग्राम पंचायत बसनी के सक्रिय सहयोग से संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

तहसीलदार श्रीमती मीना साहू ने बताया कि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अनावेदक सेवाराम लोधी द्वारा शासकीय खसरा नंबर 1077 में से 20 डिसमिल और खसरा नंबर 1188 में से 0.34 हेक्टेयर पर किए गए कब्जे को हटाया, साथ ही राजकुमार लोधी के कब्जे से खसरा नंबर 1077 की 7 डिसमिल तथा राजकपूर लोधी के कब्जे से इसी खसरा नंबर की 13 डिसमिल भूमि को मुक्त कराया। इसके अलावा, एक अन्य अनावेदक शिवकुमार मौर्य द्वारा शासकीय खसरा नंबर 1077 की 8 डिसमिल भूमि (जिस पर आम के पेड़ लगे थे) और खसरा नंबर 1076 के 0.19 हेक्टेयर रकबे पर किए गए अवैध कब्जे व झटका तार को पूरी तरह साफ कर जमीन को शासन के पक्ष में सुरक्षित किया गया।

इस पूरी शांतिपूर्ण बेदखली कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक धमधा, राजस्व निरीक्षक पेण्ड्रावन, हल्का पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशासन की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और शासकीय संपत्तियों को सुरक्षित करने के इस कदम की सराहना की जा रही है।  

  • Related Posts

    आपातकाल में संविधान की हत्या हुई थी – रामजी भारती
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी रामजी भारती ने आपातकाल को भारतीय…

    और पढ़ें
    चावल पापड़ उद्योग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हुई ग्रामीण महिलाएं
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //  जिले के ग्राम पंचायत ननकट्ठी की श्रीमती विद्यावती चौधरी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर…

    और पढ़ें