मुख्यमंत्री श्री साय ने बैगा समाज के साथ किया सामूहिक भोजन, आत्मीय संवाद से मजबूत हुआ विश्वास

शेयर करें

रायपुर // सुशासन तिहार के तहत जारी राज्यव्यापी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकरकट्टा पहुंचे। यहां उन्होंने बैगा समाज प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक भोजन कर आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ सीधे जुड़ना शासन की प्राथमिकता है। ऐसे संवाद न केवल आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं, बल्कि शासन को जमीनी हकीकत समझने का अवसर भी देते हैं।

उन्होंने बैगा समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन शैली की सराहना करते हुए कहा कि इनका संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सामूहिक भोजन के दौरान माहौल बेहद सहज और आत्मीय रहा। ग्रामीणों और समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री से खुलकर चर्चा की, अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 08 मई को जामुल में लगेगा शिविर
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया…

    और पढ़ें
    निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के तहत प्रदेशभर में चल रहे औचक निरीक्षण और जनसंवाद के क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम लोखन में एक ऐसा…

    और पढ़ें