उतई की बेटी चेतना साहू ने बॉल बैडमिंटन में भारत को दिलाया स्वर्ण, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई

शेयर करें

दुर्ग // उतई की निवासी और प्रतिभावान खिलाड़ी चेतना साहू ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉल बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने क्षेत्र का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि के बाद चेतना साहू ने दुर्ग ग्रामीण के माननीय विधायक ललित चंद्राकर जी से सौजन्य मुलाकात की।

श्रीलंका को हराकर भारत बना चैंपियन पटना में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पराजित कर प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त किया।

कड़ी मेहनत और पढ़ाई के साथ साधा लक्ष्य स्वर्ण पदक विजेता चेतना साहू, भुनेश्वर साहू की सुपुत्री हैं। वे वर्तमान में शासकीय दानवीर कॉलेज, उतई में द्वितीय वर्ष (2nd Year) की छात्रा हैं। चेतना का चयन भिलाई-3 स्थित ग्राउंड में हुए कड़े ट्रायल्स के माध्यम से हुआ था। अपनी कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने यह अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है।

विधायक ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद चेतना की इस सफलता पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने उनकी खेल प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने चेतना को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि “ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं अब अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बना रही हैं, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।”

इस अवसर पर महामंत्री चंदू देवांगन प्रवीण यदु पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा सांसद प्रतिनिधि सुश्री ममता चंद्राकर धनश्याम चंद्राकर सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत युवा नेता शुभम् वर्मा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र के लिए युवा’ विषय पर युवा संवाद आयोजित
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय, जामुल में दिनांक 4 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र के लिए युवा’ विषय पर युवा…

    और पढ़ें
    राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन 26 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें