अधिरा शर्मा ने जीता विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025–26 का द्वितीय पुरस्कार

शेयर करें

दुर्ग // दिल्ली पब्लिक स्कूल, रिसाली में अध्ययनरत कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी अधिरा शर्मा ने रेडिएंट वे स्कूल, रायपुर में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा 2025–26 में कक्षा सातवीं वर्ग के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Advertisements
KWBD

कुमारी अधिरा शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में पदस्थ सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) डॉ. शशि भूषण शर्मा एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी डॉ. समिधा शर्मा की पुत्री हैं।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा है, जिसका आयोजन पहले जिला स्तर, फिर राज्य स्तर पर किया जाता है। इस परीक्षा में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। राज्य स्तर पर कुल 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमें से 12 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के कैंप के लिए चुना गया है। इस सूची में अधिरा शर्मा का चयन भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि अधिरा ने पिछले वर्ष भी इसी परीक्षा में राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया था। यह परीक्षा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने तथा भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है, ताकि वे नवाचार के माध्यम से राष्ट्र और समाज के हित में योगदान दे सकें।

कुमारी अधिरा शर्मा की इस उपलब्धि से उनका परिवार, विद्यालय एवं जिला स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25…

    और पढ़ें
    स्व-सहायता समूह से 70 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू की मक्का खेती, घर से ही बिक रही उपज, बढ़ा परिवार की आय का आधार
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वयं सहायता…

    और पढ़ें