कल्याण सिंह ने कहा था- ‘BJP के झंडे में लिपट कर मेरा शव जाए श्मशान, जेपी नड्डा ने पूरी की इच्छा

शेयर करें

नई दिल्ली। लखनऊ के 2 नंबर माल एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जब पीएम मोदी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां से उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कल्याण सिंह के आवास पहुंचे। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में कल्याण सिंह को आम जनता के लिए काम करने वाला बताया। बता दें कि राम मंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे कल्याण सिंह का शनिवार देर शाम लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। वह 48 दिन से यहीं भर्ती थे। वहीं कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी हैं। दोनों ने आज सुबह उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक विधानसभा परिसर और फिर दोपहर 1 से 3 बजे तक बीजेपी के प्रदेश दफ्तर में आम लोगों के दर्शनों के लिए रखा जाएगा। शाम को उनका शव अलीगढ़ ले जाया जाएगा। जहां कल सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

वहीं कल्याण सिंह को अपने राजनीतिक जीवन में एक बार भाजपा से बाहर जाना पड़ा था। इसकी वजह उनके और अटल बिहारी वाजपेयी के बीच खराब रिश्ते थे। दरअसल सार्वजनिक तौर पर कल्याण सिंह ने अटल जी की आलोचना कर दी थी। जिसके बाद उन्हें 1999 में भाजपा (BJP) से निकाल दिया गया था। हालांकि 2004 में प्रमोद महाजन की मध्यस्थता के चलते कल्याण सिंह ने भाजपा में वापसी की।

वापसी के बाद कल्याण सिंह ने भावुक होकर कहा था कि, ‘मेरी इच्छा है कि मेरा शव भी भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लिपट कर श्मशान भूमि की तरफ जाए।’ उनकी इस इच्छा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके निधन पर पूरा किया। बता दें कि कल्याण सिंह के आवास पर जब पीएम मोदी समेत कई अन्य बड़े नेता पहुंचे तो वहां पर जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ा दिया। बता दें कि इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के ध्वज भी उनके पार्थिव शरीर पर चढ़ाया गया था

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *