राधाकिशन दमानी 19 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 100 सबसे अमीरों में शामिल हुए

शेयर करें

दिल्ली। अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए हैं. रिटेल चेन एवेन्यू सुपरमार्ट्स चलाने वाले दमानी की नेटवर्थ अभी 19.2 अरब डॉलर है. दुनिया के 100 सबसे रईसों में वह 98वें नंबर पर हैं.

अब एक और भारतीय अरबपति बिजनेसमैन दुनिया के शीर्ष अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए हैं. Bloomberg Billionaires दुनिया के 100 अमीरों की यह लिस्ट जारी की है.रिटेल चेन एवेन्यू सुपरमार्ट्स चलाने वाले दमानी की नेटवर्थ अभी 19.2 अरब डॉलर है. दुनिया के 100 सबसे रईसों में वह 98वें नंबर पर हैं.

1990 से ही वैल्यू स्टॉक्स में निवेश आमतौर पर मीडिया से दूर रहने वाले राधाकिशन ने 1990 से ही वैल्यू स्टॉक्स में निवेश किया है और अपनी संपत्ति खुद बनाई है. इसके बाद वह फ्लैगशिप ब्रांड D-Mart के जरिए ऑर्गेनाइज्ड रिटेल बिजनेस में आए.

2021 में दमानी की वेल्थ 29 फीसदी बढ़ी 2021 में दमानी की वेल्थ 29 फीसदी यानी 4.3 अरब डॉलर बढ़ी है. दमानी को इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा एवेन्यू सुपरमार्ट्स से हुई है. 2021 में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों में 32 फीसदी का इजाफा हुआ है. पिछले तीन महीनों के दौरान एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों में तेजी आई है.

D-Mart पर लगातार फोकस के बावजूद दमानी वैल्यू स्टॉक्स में निवेश करते रहते हैं. अरबपति निवेशक ने पिछले दो साल के भीतर सीमेंट मैन्युफैक्चर कंपनी इंडिया सीमेंट में 12.7 फीसदी हिस्सेदारी ली है. इसकी वैल्यू 674 करोड़ रुपए थी.अरबपति राधाकिशन दमानी ( Radhakishan Damani ) एक साधारण परिवार में पले-बढ़े हैं. दमानी का पालन-पोषण एक मारवाड़ी परिवार में मुंबई के एक कमरे के अपार्टमेंट में हुआ. उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी ( Mumbai University ) में यूजी कॉमर्स की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया. लेकिन एक साल के बाद ड्रॉप आउट हो गए थे.

दमानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा दलाल स्ट्रीट में काम करने वाले अपने पिता की मृत्यु के बाद दमानी ने बॉल बेयरिंग कारोबार छोड़ स्टॉक मार्केट ब्रोकर और निवेशक बन गए. 1992 में हर्षद मेहता घोटाला सुर्खियों में आने के बाद उनके इस कारोबार में तेजी आई. राधा किशन दमानी ने साल 2000 में अपनी हाइपरमार्केट चेन डी—मार्ट ( D-Mart ) शुरू करने जैसा बड़ा फैसला लिया. 2002 में पवई में पहला स्टोर स्थापित किया. 2010 में इस चेन के 25 स्टोर खुल गए. इसके बाद कंपनी तेजी से बढ़ी और साल 2017 में सार्वजनिक हो गई. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

लो प्रोफाइल रहना करते हैं पसंद
अरबपति राधाकिशन दमानी लो प्रोफाइल रहते हैं. मीडिया की सुर्खियों से हमेशा दूर रहते हैं. भारतीय अरबपति राकेश झुनझुनवाला को उन्होंने स्टॉक ट्रेडिंग तकनीक सिखाई है. 2020 में वह 1650 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे सबसे अमीर भारतीय बन गए थे.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन का मूल पाठ
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया…

    और पढ़ें
    गर्मी के मौसम में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए उठाए गए कदम
    • March 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // देश में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। देश की वर्तमान स्थापित उत्पादन क्षमता (फरवरी, 2026 तक) 524 गीगावाट है। भारत ने अप्रैल, 2014 से 299.87 गीगावाट की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *