14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में याद करेगा भारत, PM मोदी बोले- भुलाया नहीं जा सकता बंटवारे का दर्द

शेयर करें

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त दंगों में मारे गए लोगों को याद किया. उन्होंने कहा कि लाखों भाई-बहनों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. इस दिन को भुलाया नहीं जा सकता है. भारत 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाएगा

Advertisements
KWBD

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी.

उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *