महाकाल मंदिर के समीप चल रही खुदाई में जलाधारी शिवलिंग मिला

शेयर करें

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के समीप चल रही खुदाई में जलाधारी शिवलिंग मिला है. पुरातत्वविदों के अनुसार यह प्राचीन संपदा 11-12वीं शताब्दी की है. मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने फिलहाल खुदाई स्थल को सुरक्षित करा दिया है. पुरातत्वविद के अनुसार शिवलिंग का ऊपरी भाग टूटा हुआ है. प्रतिमा विज्ञान के अनुसार शिवलिंग के तीन भाग हैं, ब्रह्मा – विष्णु – महेश. जो ऊपरी गोलाकार भाग टूटा हुआ है वह महेश या शिव भाग है।

Advertisements
KWBD


जलाधारी का मुख उत्तर दिशा की ओर है, यह स्वाभाविक ही है. पूर्व में निकली मूर्तियां भी खण्डित ही हैं क्योंकि सुरक्षित रही सभी मूर्तियां मराठा काल में बने नवीन मंदिर में उपयोग की गई हैं. खुदाई में क्षतिग्रस्त प्रतिमा, पुरासंपदा का प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि 11-12वीं शताब्दी में आक्रांताओं द्वारा महाकाल मंदिर पर आक्रमण किया था.

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *