भारत दिवस परेड में नाचा ने झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पहुंचाया सात समुंदर पार

शेयर करें

अमेरिका में भी गूंजा ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म देने के लिए दिया धन्यवाद

रायपुर।अमेरिका के शिकागो में इंडियन कम्युनिटी आउटरीच (ICO) के तत्वावधान में आयोजित भारत दिवस परेड 2021 में नाचा (NACHA-North America Chhattisgarh Association) ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए मिनी रायपुर की झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया। झांकी में राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ और ‘भारत माता की जय’ की गूंज नेे सात समुंदर पार छत्तीसगढ़ को जीवन्त बना दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म देने के लिए नाचा को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी अमेरिका में देख के मन गर्व से भर उठा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले के जाने के लिए नाचा शिकागो चैप्टर के कार्यकारी सदस्यों दीपाली सरावगी, तिजेंद्र साहू, सोनू जोशी, शशि साहू, नमिता कैस्था, शंकर फतवानी, गीता खेतपाल, अभिजीत जोशी, गणेश कर को धन्यवाद दिया है।

झांकी में प्रतीक के रूप में बनाए गए घड़ी चौक और आई लव रायपुर थीम ने मानो छत्तीसगढ़ और शिकागो की दूरियों को मिटा दिया। नाचा की सदस्य महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा और छत्तीसगढ़िया गहने गले मे कटली मोहर, कान में खुटी, हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा, पहुंची और कलाई में आईठी, चुरि, माथे पर बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करते हुए अपनी संस्कृति को सहेजने का सन्देश पूरी दुनिया को दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकगीत मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे..डोंगरी के तीर, लगे हे साल छींद, लाली परसा बन म फुल और लोक नृत्य करते हुए छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की छटा से अमेरिका को परिचय कराया।

गौरतलब है कि शिकागो में भारतीय समुदाय द्वारा अपने अपने राज्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अलग-अलग राज्यों की झाकियां आकर्षण का केंद्र बिंदू थी। भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका से भारत की अमूल्य संस्कृति को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जा रहा है। NACHA के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गणेश कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लोग सात समंदर पार रह रहे हैं, लेकिन उनका दिल अपने मातृभूमि के लिए धड़कता है। रोड शो को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों के कड़ी मेहनत की है। नाचा पिछले 4 वर्षों से उत्तरी अमेरिका में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय समुदाय द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अगस्त के महीने भर राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत इवेंट आयोजित किये जा रहे हैं।

  • Related Posts

    राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं
    • October 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की पावन धरा सदियों से त्याग, तपस्या, संघर्ष और स्वाभिमान की साक्षी रही है। यहां’ के घने जंगलों, पर्वतों और वनांचलों में स्वतंत्रता की ऐसी अनगिनत…

    और पढ़ें
    अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • October 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके हित में अनेक दूरगामी निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *