मात्स्यिकी पॉलिटेक्निक धमधा ने किया गौठान में नेपियर हरा चारा का रोपण

शेयर करें


धमधा । दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के अधीन कार्यरत प्रदेश का एकलौता मात्स्यिकी पॉलिटेक्निक धमधा ने दिनांक 6 अगस्त दिन शुक्रवार को डॉ. एन.पी. दक्षिणकर, कुलपति के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार राजपुर गौठान में नेपियर हरा चारा का रोपण किया गया डॉ. एन. सारंग प्राचार्य, मात्स्यिकी पॉलिटेक्निक धमधा (दुर्ग ) ने बताया कि राजपुर गौठान मात्स्यिकी पॉलिटेक्निक द्वारा गोद लिया हुआ है ।

गौठान में नेपियर हरा चारा उगाकर स्वयं सहायता समूह के कृषकों को सीधे तौर पर वितरण किया जाएगा नेपियर हरा चारा को प्रदर्शनीय तौर पर लगाकर किसानों को हरे चारे को उगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है डॉक्टर सारंग ने बताया कि नेपियर हरा चारा को पशुओं को खिलाने पर पशु स्वास्थ्य रहते हैं और मादा पशुओं में दूध देने की क्षमता दोगुनी हो जाती है गर्मी के मौसम में अगर दुधारू पशुओं को सही आहार नहीं मिलता तो दूध की कमी आ जाती है किसानों को दूध बेचकर होने वाली आय कम हो जाती है ऐसे में किसानों को नेपियर घास लगानी चाहिए एक बार नेपियर घास लगाने के बाद 3 से 5 साल तक किसानों को हरे चारे की समस्या का समाधान मिल जाता है राजपुर गौठान में नेपियर हरा चारा रोपण कार्यक्रम में मात्स्यिकी पॉलिटेक्निक धमधा के वैभव चौरसिया, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी आनंद वैष्णव अंशकालीन शिक्षक एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ “आलोक” का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ संपन्न
    • June 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नवे अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ “आलोक” द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह महाराजा अग्रसेन भवन दुर्ग में संपन्न…

    और पढ़ें
    नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    • June 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हुडको भिलाई में परीक्षा केन्द्रों के प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *