अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ “आलोक” का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ संपन्न

शेयर करें

दुर्ग // नवे अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ “आलोक” द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह महाराजा अग्रसेन भवन दुर्ग में संपन्न हुआ| जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र ,दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा ,यूपी आदि राज्यों से अधिकारी कर्मचारी सामाजिक पदाधिकारी व प्रतिभावान बच्चों की उपस्थिति रही ,इस कार्यक्रम संघ के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा आए हुए अतिथियों को भगवान लोधेश्वर ,अमर शहीद विरागना रानी अवंती बाई लोधी के चलचित्र पर दीप प्रचलित किया गया, साथ ही अपने स्वागत भाषण में आलोक के द्वारा प्रदेश में हो रहे गतिविधियों की जानकारी दी गई, साथ ही बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दिए गए l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अपने उद्बोधन में आलोक छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित समारोह एवं प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम में सहभागिता कर समाज के वरिष्ठ जन पदाधिकारी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ संवाद का अवसर प्राप्त हुआ, शिक्षा सामाजिक जागरूकता एवं प्रतिभा सम्मान के माध्यम से समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में आलोक द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय है, प्रतिभाओं का सम्मान केवल व्यक्तियों का गौरव नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के उज्जवल भविष्य का निर्माण का आधार है कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समस्त आयोजको को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए l

आलोक के मुख्य संचालक एवं मुख्य मार्गदर्शक लोकेश लिल्हारे जीएसटी कमिश्नर भोपाल के द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन एवं कैरियर मोटिवेशन संवाद तथा आलोक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत लाल दमाहे के संबोधन हुआ, सभागार में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी राष्ट्रीय लोधी लोधा लोध महासभा के सचिव मूलचंद लोधी, महामंत्री श्रीमती तरला दमाहे जी सदस्य श्रीमती अंजू सिंह राजपूत, बेमेतरा लोधी समाज जिला अध्यक्ष गोविंद पटेल भी अपनी उपस्थिति दिए। आलोक के वरिष्ठ पदाधिकारी गण दिगपाल सिंह जी, दिलीप नारायण, चंद्र सिंह पटेल, मध्य प्रदेश अध्यक्ष एसके गिरिया कार्यक्रम को संबोधित किया, इस कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रतिभावान बच्चों का सम्मान हुआ नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया l

भिलाई दुर्ग लोधी समाज के प्रमुख अधिवक्ता उत्तम चंदेल अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सामाजिक संगठन को बनाए रखना व शुभकामनाएं प्रेषित किए कार्यक्रम के संयोजक जतन दमाहे राष्ट्रीय महासचिव व पुरन वर्मा के द्वारा व्यवस्था का संचालन किया गया , मंच संचालन कर रहे दीपा वर्मा, नरेश कुमार पटेल, दुर्गा सुलाखे के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला संयोजक रुक्मणी वर्मा, तुलसी वर्मा, लोकेश कुमार, राम किशोर बघेल रामसेवक लोधी, आलोक प्रमोटर रमेश कुमार पटेल खोमान पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी, पदाधिकारी और उपस्थित रहे

  • Related Posts

    मुख्य सचिव श्री शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग के अंतर्गत…

    और पढ़ें
    सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं को बढ़ी सहायता और डेयरी विकास से गौपालन को मिलेगा नया विस्तार
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण…

    और पढ़ें