भाजपा सुकमा जिले के युवामोर्चा ने अनुविभागीय अधिकारी को धर्मांतरण के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

शेयर करें

सुकमा । भाजयूमो सुकमा जिले के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी सुकमा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। युवा मोर्चा अध्यक्ष मड़कम भीमा ने बताया कि जिले में निवास करने वाले सनातनी जनजाति समाज के लोग रूढ़ी परम्परा को मानने वाले है उनकी परम्परा को नष्ट करने विश्व व्यापी चर्च संघटन लगे हुए हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए अन्यथा जनजाति संस्कृति का विनाश होना तय है।धर्मांतरण बंद हो जिले में धर्मान्तरित लोगों की सूची जारी कर उनके जाति प्रमाण पत्र में उनकी जाति व धर्म का उल्लेख किया जाय।

जो व्यक्ति ईसाई धर्म ग्रहण करने की बात करता है उनका नाम कलेक्टर महोदय के पास रखा हुए धर्मांतरण पंजी में अंकित है या नहीं है तो धर्म परिवर्तन कैसे माना जायेगा। सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में धर्मांतरण की गतिविधि लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण आदिवासी समाज व ईसाई समुदाय के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है जैसे छिंदगढ़ गुंडरा पुनपल्ली चिंगावरम लौंडिपारा दोरनापाल आदि जगहों पर संबंधित थानों में अभी भी प्रकरण लंबित है। ज्ञापन देने वालो में राजकुमार कश्यप हूँगाराम मारकाम विवेक यादव विष्नु साहू शेख आसिफ अली सहित आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं
    • October 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की पावन धरा सदियों से त्याग, तपस्या, संघर्ष और स्वाभिमान की साक्षी रही है। यहां’ के घने जंगलों, पर्वतों और वनांचलों में स्वतंत्रता की ऐसी अनगिनत…

    और पढ़ें
    अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • October 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके हित में अनेक दूरगामी निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *